ज़रा हट के
सरकारी स्कूल के मिड-डे मील की खुली पोल, पानी वाली सब्जी और सूखी रोटियों का VIDEO वायरल
UP Sitapur Mid Day Meal Viral Video: सीतापुर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों को पानी वाली सब्जी और रोटियां परोसी गई।
UP Sitapur Mid Day Meal Viral Video: सीतापुर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों को पानी वाली सब्जी और रोटियां परोसी गई। वीडियो सामने आते ही लोगों का गूस्सा फुटा और अब इस मामले ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिल रही पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
वायरल वीडियो में बच्चों को दिया गया खराब खाना
दरअसल, यूपी के सीतापुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में बच्चों को बेहद पतली,पानी जैसी सब्जी और लापरवाही से परोसी गई रोटियां खाते हुए देखा गया। जिसके बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने मामले की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
छंगापुर प्राथमिक विद्यालय का मामला
यह मामला सीतापुर जिले के महमूदाबाद विकासखंड स्थित छंगापुर प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक करीब 63 बच्चे अध्ययनरत हैं। जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को मिड-डे मील के निर्धारित मेन्यू के तहत आलू-तरोई की सब्जी और रोटी बनाई गई थी। हालांकि बच्चों को जो भोजन परोसा गया,उसकी गुणवत्ता बेहद खराब बताई गई।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सब्जी इतनी पतली थी कि वह थाली में डालते ही पानी की तरह फैल गई। वहीं रोटियां भी बच्चों को व्यवस्थित तरीके से नहीं दी गईं। कुछ बच्चे खुले और गीले स्थान पर बैठकर भोजन करते नजर आए, जिससे विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान के बेटे ने विद्यालय पहुंचकर मिड-डे मील वितरण का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल स्वयं विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की,भोजन की गुणवत्ता की जांच की और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही बच्चों को दूध वितरण और भोजन व्यवस्था में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से विद्यालय की प्रिंसिपल कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया।
प्रिंसिपल और रसोइया के खिलाफ FIR दर्ज
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने के आरोप में प्रिंसिपल कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत FIR दर्ज कराई है। यह मुकदमा खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
पूरे जिले में जांच के निर्देश
घटना के बाद सीतापुर के जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता की विशेष जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। शिक्षा विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी विद्यालय में इस प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Written By: Geeta Sharma
ये भी पढ़ें: 15 साल पुराने दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।