Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज (27 अक्टूबर) वेलिंगटन में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट को एक सुझाव दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को बाहर करके उनकी जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में वापस लाना चाहिए।
पिछले मैच में ईशान किशन के चोटिल होने के कारण उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर आजमाया गया था लेकिन यह 15 वर्षींय बल्लेबाज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गया था। इसके बाद अब इस पूर्व बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट को अपनी राय दी है।
वरुण को प्लेइंग 11 में खेलना चाहिए
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि तीसरे टी20 में वैभव की जगह वरुण को खिलाना चाहिए। बद्रीनाथ ने कहा,
"नंबर 3 पर सूर्यवंशी को खिलाने के बजाय, भारत अपनी प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती को शामिल कर सकता है। निचले क्रम के खिलाड़ी अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो फिर वरुण जैसे गेंदबाज को क्यों न आजमाया जाए? न्यूजीलैंड ने जो 220 और 180 रन बनाए, वे पहले दो मैचों में 200 और 160 तक सीमित रखे जा सकते थे।"
आपको बता दें कि, बद्रीनाथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 95 मैच खेले हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
भारत के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना आखिरी टी20आई मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में वरुण चोट से वापसी कर रहे थे लेकिन सीरीज के दौरान पेट के पास खिंचाव (एब्डोमिनल साइड स्ट्रेन) आने के बाद से वरुण भारत के लिए नहीं खेले हैं।
वहीं, सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में वापसी करने से पहले भारत के पिछले 6 टी20आई मैचों का हिस्सा नहीं थे। उस दौरान टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को प्राथमिकता दी गई थी। हालांकि, जहां तक उम्मीद जताई जा रही है वेलिंगटन टी20 में टीम प्रबंधन वैभव के साथ जाने का फैसला कर सकता है।
संजू को हटाना गलत- बद्रीनाथ
न्यूजीलैंड दौरे के पहले मैच में संजू सैमसन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 67 रन की तूफानी पारी खेली थी और वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। लेकिन दूसरे मैच में वह बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में पूर्व खिलाड़ियों ने सुझाव दिया था कि संजू को नंबर 3 पर शिफ्ट कर देना चाहिए, लेकिन बद्रीनाथ ने कहा,
"अगर संजू सैमसन को सूर्यवंशी के लिए अपनी ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़े, तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। बेशक, सूर्यवंशी ने ओपनर के तौर पर ही अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सैमसन भी ओपनर के रूप में शानदार खेल रहे हैं। हालांकि सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 पर भी अच्छा काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना चाहिए। खिलाड़ी से ज्यादा अहम जगह (पोजीशन) होती है। मैं निश्चित रूप से संजू सैमसन की स्थिति में कोई बदलाव नहीं करूंगा।"
ये भी पढ़ें- ‘वह एक ओपनर है…’ वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर खिलाने पर भड़के पूर्व खिलाड़ी, टीम मैनेजमेंट को दे डाली ये बड़ी सलाह