Ishan kishan: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान पहले टी20 मैच में ईशान किशन के निचले क्रम में बैटिंग करने पर हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट में आए। उन्होंने बताया कि विकेटकीपर-बैटर को थोड़ी चोट थी और क्रिटिक्स से कहा कि पूरी कहानी जाने बिना जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बचाव करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईशान किशन को नंबर पांच पर भेजने के बाद गंभीर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
इरफान ने किया गंभीर का बचाव
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक्स पर लिखा,
"तो, ईशान किशन को पहले टी20 के दौरान थोड़ी चोट थी, जिसकी वजह से उन्होंने निचले क्रम में बैटिंग की। लेकिन बैटिंग ऑर्डर बदलने के लिए हर कोई गौतम गंभीर पर जल्दी से टूट पड़ा। उनकी आलोचना करना आजकल हर किसी का पसंदीदा टाइमपास बन गया है। प्लीज, प्लीज फैसला सुनाने से पहले थोड़ा इंतजार करें। पूरी कहानी जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें।"
किसी को जज करने से पहले सोचें- इरफान
इरफान पठान ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा, "और यह जिंदगी की हर चीज पर लागू होता है। सोशल मीडिया पर “व्यूज़” और “नंबर्स” पाने की जल्दी में, आप पूरी कहानी जाने बिना भी किसी को दुख पहुंचा सकते हैं। जज करने से पहले सोचें।"
आपको बता दें कि, गुरुवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला गया था, जिसमें ईशान किशन चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया गया और नंबर पांच पर शिफ्ट कर दिया।
BCCI ने की चोट की पुष्टि
शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की कि ईशान किशन न्यूजीलैंड का दूसरा मैच नहीं खेलेंगे। उनको लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण दूसरे मैच से बाहर होना पड़ रहा है। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा,
"ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान हुआ था। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।"
आपको बता दें कि, ईशान के बाहर होने के बाद उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है, जो काफी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 2 T20I मैच खेलने वाला गेंदबाज बना चेयरमैन, 3 अन्य सदस्यों की भी हुई नियुक्ति