Rohit Sharma MI Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में एक के बाद एक बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसकी शुरुआती महेला जयवर्धने के जाने से हुई, जब अनायक उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद एमआई मैनेजमेंट ने अपने पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया तो लसिथ मलिंगा, पारस महाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन कोचिंग स्टाफ से अलग हो गए।
ब्लू एंड गोल्ड आर्मी अभी नए फील्डिंग कोच और सहायक कोच की तलाश कर रही है और यह बदलाव दर्शाता ही कि टीम खिताब जीतने के लिए कितनी बेताब है। लेकिन सवाल अभी भी ये है कि टीम का कप्तान कौन होगा?
क्यों रोहित के पास जाना सुरक्षित विकल्प?
आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चाए तेज हो गई थीं कि हार्दिक पंड्या अपनी टीम बदलना चाहते थे और उनको लेने के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई थीं। अगर यह बात सही साबित होती है तो मुंबई इंडियंस के बाद रोहित शर्मा के पास वापस लौटने के अलावा कोई दूसरा सुरक्षित विकल्प नहीं बचता है।
दरअसल, रोहित ही वह कप्तान थे, जिसकी अगुवाई में एमआई ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे पांच खिताब जीते थे, लेकिन साल 2024 में हार्दिक की वापसी के बाद इस अनुभवी कप्तान को अचानक उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया था, जो उस समय काफी चौंकाने वाला फैसला था।
तिलक-सूर्या भी बन सकते हैं कप्तान
रोहित शर्मा 39 वर्ष के हो चुके हैं और वह अधिकतम दो सीजन और खेल सकते हैं। ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट लंबे समय तक किसी कप्तान के साथ टिकना चाहती है तो तिलक वर्मा एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। तिलक की काबिलियत को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें टी20आई का उप कप्तान बनाया है और यह दर्शाता है कि वह भविष्य में टीम इंडिया को लीड भी कर सकते हैं।
इस चीज को देखते हुए हेड कोच कीरोन पोलार्ड तिलक के साथ भी जा सकते हैं। हालांकि, टीम में सूर्यकुमार यादव भी मौजूद हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाया था। सूर्या का अनुभव भी मुंबई इंडियंस के खिताब के सूखे को समाप्त कर सकता है।
टीम मैनेजमेंट का होगा अंतिम फैसला!
आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस अगर रोहित शर्मा के पास वापस जाती है तो यह उनके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि इसके बाद साल 2028 में मेगा ऑक्शन होगा और इसमें टीम मैनेजमेंट न सिर्फ बड़े खिलाड़ियों को हासिल कर सकती है, बल्कि एक कप्तान को भी खरीद सकती है।
अगर एमआई इस रणनीति के साथ जाने का फैसला करती है तो एक सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाना अच्छा फैसला हो सकता है। हालांकि, अंतिम गेंद हेड कोच कीरोन पोलार्ड के पास होगी। अब उनको फैसला करना है कि वह अनुभव के साथ जाने का फैसला करते हैं या तिलक को कप्तान बनाकर उनको अनुभव देते हैं।
ये भी पढ़ें- U19 Asia Cup 2026 के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह