नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन दिवाली के अवसर पर एक विशेष मिलन समारोह का आयोजित करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत और विभिन्न देशों के बीच आपसी संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और कूटनीतिक संवाद को मजबूत करना है। दिवाली के इस खास मौके पर विदेशी राजनयिकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

समारोह में विभिन्न देशों के मिशन प्रमुख होंगे शामिल

BJP के अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए एक विशेष दिवाली मिलन समारोह की मेजबानी करेंगे। इस समारोह में विभिन्न देशों के मिशन प्रमुख, मिशन के उप प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक एक साथ एक मंच पर आएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के भी भाग लेने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के दौरान, नितिन नबीन मिशन प्रमुखों और अन्य राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। इससे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की भावना को अंतरराष्ट्रीय राजनयिक समुदाय के साथ साझा करने का अवसर मिलेगा।

"परंपरा और नवाचार" के विषय पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम में "परंपरा और नवाचार" नामक एक विशेष संगीत प्रस्तुति भी शामिल होगी। जिसमें वायलिन पर नंदिनी शंकर और आईपैड पर महेश राघवन के प्रदर्शन के माध्यम से शास्त्रीय और समकालीन संगीत तत्वों को एक साथ लाया जाएगा। इस सभा का उद्देश्य दुनिया भर के देशों के साथ सद्भावना, दोस्ती और लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्सव परंपराओं का प्रदर्शन करना है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी और देश भर से युवा विंग के पदाधिकारी शामिल हुए।