Mits Healthcare Pvt Ltd gift kia sonet to employees: दिवाली पर कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को मिठाई, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान देने की खबरें अक्सर सामने आती हैं। लेकिन अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों की मेहनत और लगन से खुश होकर उन्हें कार ही गिफ्ट कर दे, तो यह निश्चित रूप से चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला हरियाणा के पंचकूला से सामने आया है, जहां मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर Kia Sonet कारें गिफ्ट कर सबका ध्यान खींच लिया है।

फाउंडर और CEO ने सौंपी कारों की चाबियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, कंपनी के फाउंडर एम.के. भाटिया और CEO शिल्पा चंदेल ने कर्मचारियों को उनकी मेहनत के सम्मान में कारें भेंट कीं। इस खास मौके पर कर्मचारियों को कारों की चाबियां सौंपी गईं। कंपनी की ओर से यह पहल कर्मचारियों के पूरे साल के समर्पण, मेहनत और लगन को सम्मान देने के तौर पर देखी जा रही है।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mits Healthcare Pvt Ltd (@mitshealthcarepvtltd)

आमतौर पर दिवाली पर मिलने वाले उपहार सीमित होते हैं, लेकिन कार जैसा महंगा तोहफा कर्मचारियों के लिए किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है। इस पहल ने कंपनी और कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव की भी झलक दिखाई है।

केक काटकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कारों के सामने एक साथ खड़े नजर आते हैं। इस दौरान केक काटकर खुशी मनाई जाती है और कर्मचारियों को कार की चाबियां दी जाती हैं। कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई देती है। कंपनी की इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर mitshealthcarepvtltd नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनकी कंपनी का खून कब खौलेगा और उनके अच्छे दिन कब आएंगे।

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि मेहनत तो वे भी करते हैं, लेकिन बदले में सिर्फ मिठाई का डिब्बा मिलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। वहीं यह मामला दिखाती है कि कर्मचारियों की मेहनत की सराहना बड़े और यादगार तरीके से भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: इस दिवाली कश्मीरी चूड़ियों से ट्रेडिशनल लुक को करें पूरा, दिखेंगे सबसे अलग