Emotional Video: आज के दौर में हर जरूरत के हिसाब से लोग समार्ट फोन खरीदते हैं। लिखने उससे भी कई ज्यादा डिमांड आईफोन की है, लेकिन इस आधुनिक युग में जब दुनिया इतनी आगे बढ़ रही है, तब एक पिता अपनी बेटी को आईफोन, समार्टफोन या कोई एंड्रॉयड फोन दिलाने के बजाय एक मोबाइल की शॉप से कीपैड फोन खरीदकर दिलाया है। सही सुना आपने...सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक पिता गरीबी के कारण भी अपनी बच्ची की खुशी को पूरा करने के लिए उसे फोन दिलाता है।

X पर वीडियो किया पोस्ट

SAI ANVII नाम के X अकॉउंट से इस सुंदर वीडियो को शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में दो खास बातें छिपी हैं। एक यह कि पिता भले ही कितनी बड़ी आर्थिक स्थिति से जुझ रहा हो, लेकिन अपने बच्चों के लिए वह हमेशा ही अमीर होता है। दूसरी शिक्षा इस वीडियो में उन बच्चों के लिए है।

जिनके अंदर स्मार्टफोन लेने की इतनी ज्यादा होड़ मची है कि कुछ बच्चे अपने पिता से जिद्द पूरी करने के लिए क्या कुछ नहीं करवा लेते हैं। क्योंकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भले ही फोन कीपैड हो लेकिन बच्ची ने अपने पिता के दिल से दिए तोहफे को देखते ही चेहरे पर अलग ही खुशी जाहीर की।

यूजर्स हुए काफी ज्यादा इमोशनल

सोशल मीडिया पर बेटी और उसके पिता का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता अपनी बेटी को महंगे स्मार्टफोन के जमाने में कीपैड वाला मोबाइल फोन दिलाते हैं। अब इस वायरल वीडियो हैरानी वाली बात यह है कि बेटी भी इस फोन को लेकर बेहद ही खुश दिखाई दे रही है। उसके चेहरे पर जो मुस्कान आई है उसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं। बेटी को खुश देखकर पिता के चेहरे पर भी असल ही खुशी दिखाई देती है।

यूजर्स के दिलों को छू गया वीडियो

वायरल वीडियो की खासियत फोन की कीमत या मॉडल नहीं बल्कि बेटी का रिएक्शनु है। क्योंकि आजकल महंगे स्मार्टफोन के लिए काफी क्रेज दिखाई देता है। कई बच्चे अपने दोस्तों के पास महंगे फोन देखकर अपने माता-पिता से जिद्द करते हैं कि वह उन्हें महंगे फोन दिलाए। लेकिन इस वायरल वीडियो में बच्ची और पिता की सादगी की सुंदर झलकी दिखाई देती है। वायरल वीडियो ने यूजर्स के दिलों को छू लिया।

यह भी पढ़ें: 2 दिवसीय GUJRAT दौरे पर PM MODI, किसानों को 19 हजार करोड़ की सौगात, कई Expressway की रखेंगे आधारशिला