Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के युवा वर्ग से लेकर महिलाओं तक के लिए बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर कई घोषणाएं भी की। इसी दिशा में सीएम योगी की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के श्रमिकों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कैबिनेट बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और बेहतर काम को सनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की है। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा नियमावली-2026′ को औपचारिक तौर से मंजूरी दी है।
इन्हें मिलेगा सुविधा का लाभ
इस नियमावली के बाद प्रदेश में श्रमिकों के अधिकारों को और अधिक भी मजबूती मिलेगी। नियम के अनुसार दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कम से कम 10 कर्मचारियों वाले कारखानों के लिए अपने श्रमिकों को लिखित नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। फिलहाल घरेलू और कृषि क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
श्रमिकों का हो मुफ्त इलाज
हर वर्ष मालिक द्वारा श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जाएगी। जिसका पूरा खर्चा मालिक को ही मिलेगा। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। संभावित जोखिमों का आकलन करने, पीने का पानी, शौचालय, स्नानघर,आराम करने का स्थान, कैंटीन और प्राथमिक उपचार की सुविधा देना मालिक की पहली प्राथमिकता होगा। साथ ही महिलाओं को उनकी सहमति के आधार पर सभी तरह के प्रतिष्ठानों में काम करने का अवसर मिलेगा। जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ महिला कर्मचारियों को रात्रि में भी काम करने की अनुमति होगी।
कैबिनेट में लगी 24 प्रस्तावों पर मुहर
सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में श्रमिकों के लिए कुल 24 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें महिलाओं, युवाओं और प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल किए गए हैं। सबसे बड़ा फैसला 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए लिया गया था। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं को भी इन प्रस्तावों में विशेष तोहफा मिला है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को 25 लाख मुफ्त टैबलेट देने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़ें: डॉली पार्टन का निधन, 80 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...ट्रंप ने जताया दुख