Yuvraj Singh: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ स्थापित किया था, लेकिन 19 साल बाद भी उनका यह रिकॉर्ड टूट नहीं पाया है।

युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि उनका यह रिकॉर्ड जल्द टूटने वाला है और उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर युवराज ने छह गेंदों पर छह सिक्स के रिकॉर्ड को लेकर क्या कहा।

रिकॉर्ड टूटने वाला है-युवराज सिंह

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह से जब पूछा गया कि उनका रिकॉर्ड क्या कभी टूट पाएगा तो उन्होंने बिना झिझक के कहा, “रिकॉर्ड बहुत जल्द टूटने वाला है। यह बात कि यह नहीं टूट रहा है, हैरानी की बात है, लेकिन जिस तरह से गेम चल रहा है, मुझे यकीन है कि यह बहुत जल्द टूट जाएगा।”

आपको बता दें कि, युवराज सिंह ने टी20आई में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बैट्समैन बने, जब उन्होंने 2007 में पहले T20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के मारे।

उसने बहुत मेहनत की है- युवी

इस समय भारत की टी20आई टीम में अभिषेक शर्मा का डंका बज रहा है और इसके पीछे का कारण युवराज सिंह को माना जा सकता है, क्योंकि युवी ही वह शख्स थे, जिन्होंने अभिषेक को ट्रेनिंग दी थी। अभिषेक को लेकर युवी ने कहा,

“उन्होंने (अभिषेक शर्मा) सच में बहुत मेहनत की है। जो आदमी पिछले 2 या 3 सालों से नंबर एक खिलाड़ी रहा है, उसने एक औसत खिलाड़ी से चार गुना ज्यादा मेहनत की होगी। इसलिए अगर कोई उस तरह का खिलाड़ी बनना चाहता है, तो उसे बस चार गुना ज्यादा मेहनत करनी होगी। इसमें कोई सीक्रेट नहीं है।”

शानदार रहा है युवी का करियर

युवराज सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई रोमांचक जीत दिलाई है। इस दिग्गज ने भारत के लिए 304 वनडे मैच खेले, जिसमें 8701 रन बनाए और 111 विकेट झटके।

वहीं, 58 टी20आई मैच में 1177 रन और 28 विकेट हासिल किए थे तो 40 टेस्ट की 62 पारियों में 1900 रन ठोके तो 9 विकेट भी इस दौरान हासिल की। आपको बता दें कि, युवी आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को दोबारा मिल सकती है मुंबई इंडियंस की कमान, कीरोन पोलार्ड ले सकते हैं बड़ा फैसला