World News : कंट्री संगीत की दिग्गज सिंगर व अभिनेत्री डॉली पार्टन का 80 साल की आयु में निधन हो गया। उनके परिजनों ने डॉली पार्टन उस सफल सिंगर में शुमार थी जिन्होंने विश्व भर में 10 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लाइफचाइम अचीवमेंट अवार्ड और 11 ग्रैमी अवार्ड जीते। सिंगर डॉली पार्टन के सबसे प्रसिद्ध गीतों में "जोलीन", "कोट ऑफ मेनी कलर्स" और "आई विल ऑलवेज लव यू" शामिल हैं। सिंगर डॉली पार्टन के भतीजे ब्रायन सीवर ने वीडियो संदेश जारी कर फैंस के साथ दुखद खबर शेयर की. डॉली पार्टन के मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा कि, सिंगर और एक्ट्रेस कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं और लंबे समय तक जंग लड़ने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


ट्रंप ने X पर पोस्ट कर जताया दुख

 

प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे.ट्रंप ने X पर पोस्ट कर सिंगर डॉली पार्टन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि,डॉली पार्टन, जो अब तक की सबसे महान कंट्री सिंगर्स में से एक थीं और उनसे भी आगे थीं। अभी-अभी गुज़र गई हैं। यह लाखों लोगों के लिए एक सच्चा नुकसान है। उनके जैसा कोई कभी नहीं हुआ, और न कभी होगा। उनके सम्मान में, मैं आज रात 6:00PM बजे से एक हफ़्ते के लिए पूरे यूनाइटेड स्टेट्स में अमेरिकन झंडा झुका रहा हूँ। रेस्ट इन पीस, डॉली! दुनिया तुमसे प्यार करती है।


अपनी गुड़िया पर लिखा गीत 'लिटिल टाइनी टैसलटॉप'

19 जनवरी 1946 में टेनेसी में जन्मी डॉली पार्टन एक गरीब परिवार में पली-बढ़ीं। उन्होंने लगभग 6 वर्ष की आयु में गाने लिखने शुरु किए। उनका पहला प्रसिद्ध गीत लिटिल टाइनी टैसलटॉप मक्के के रेशों से बनी एक प्यारी गुड़िया के बारे में था। डॉली पार्टन ने एक बार अपने डॉली पार्टन दर्शको के लिए लिखा कि मुझे छोटी गुड़िया पसंद थी। डॉली पार्टन ने अपने लेख में यह भी लिखा कि उस गुड़िया से मेरी भावना जुड़ी थी इसलिए मैने सोचा की उसपर एक गाना तो होना चाहिए।जब वह 8 साल की थी तो उन्हे पहला गिटार मिला और उन्होंने 11 साल की उम्र में स्थानीय रेडियो पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। 13 साल की उम्र में उन्होंने नैशविले में एक प्रसिद्ध कंटी म्यूजिक स्थल और रेड़ियो कार्यक्रम, गैंड ओले में प्रस्तुति दी।

आई विल ऑलवेज लव यू से की एकल करियर की शुरुआत

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉली पार्टन ने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। जिसके लिए वह नैशविले गईं। वह सिंगर पोर्टर वैगनर के टीवी शो में नियमित तौर से अपनी प्रस्तुति देने लगीं। इनके 14 टॉप 10 युगल गीत रिकॉर्ड हुए। शो छोड़ने और अपना एकल करियर शुरु करने के दौरान उन्होंने अपना गीत आई विल ऑलवेज लव यू लिखा। पार्टन एक सफल अभिनेत्री भी बनीं। उन्होंने "9 टू 5", "स्टील मैग्नोलियाज़" और "द बेस्ट लिटिल व्होरहाउस इन टेक्सास" जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें "9 टू 5" और "ट्रैवलिन' थ्रू" के लिए गीत लेखन हेतु ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने अपने करियर के दौरान अनुमानित 3.000 गाने लिखे। जिसमें से 25 बिलबोर्ड कंट्री चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंचे। उन्हें साल 2001 में सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम और 2022 में रॉक एंड हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। पार्टन ने टेनेसी में डोलिवुड थीम पार्क सहित एक व्यापार और मनोरंजन साम्राज्य भी खड़ा किया।

कोरोना के समय वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय को दान किए 1 मिलियन डॉलर

उनके परोपकारी कार्यों में बच्चों के लिए साक्षरता कार्यक्रम शामिल था, जिसके माध्यम से अमेरिका और कई अन्य देशों के परिवारों को लाभ पहुँचाया गया। 2020 में, उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन अनुसंधान के लिए वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय को 1 मिलियन डॉलर का दान दिया, जिससे मॉडर्ना के वैक्सीन से संबंधित कार्यों को समर्थन मिला। पार्टन का विवाह कार्ल डीन से 1966 से लेकर 2025 में उनकी मृत्यु तक हुआ था। वह आम तौर पर सार्वजनिक सुर्खियों से दूर रही।

डॉली पार्टन ने लिखी अपनी कीताब

डॉली पार्टन ने अपनी किताब "डॉली पार्टन, सॉन्गटेलर" में लिखा-"मुझे काव्यात्मक गीत लिखना और अलंकृत शब्दों में गाना बहुत पसंद है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे दृश्य रूप से कुछ दिखाएं, इसलिए मैं एक चित्र बनाना चाहती हूं। न केवल एक गीतकार की तरह बल्कि एक कवि की तरह मुझे चतुर पंक्तियां गढ़ना पसंद है।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में निजी बस और कंटेनर की टक्कर: हादसे में 6 लोगों की मौत