Waqar Younis, Pakistan Team: एक समय था जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों का लौहा पूरी दुनिया मानती थी। कई लोगों को ये यकीन नहीं होगा लेकिन एक समय पर अपने तेज गेंदबाजों के बलबूते पाकिस्तान बड़े ही आसानी से इंडिया को भी हरा दिया करती थी। हालांकि लास्ट कुछ समय से उसका हाल बेहाल है। चूंकि टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो जिम्मेदारी लेकर टीम को आगे बढ़ा सके।
खैर पहले का दौर तो नहीं लौट सकता मगर ऐसा लग रहा है कि एक खिलाड़ी ने वापसी कर ली है। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वकार युनुस के जैसा ही एक दूसरा गेंदबाज पाक टीम को मिल गया है और उसने डेब्यू पर ही अपनी दमदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया है।
इस खिलाड़ी को कहा जा रहा दूसरा वकार युनुस
साल 1989 से लेकर 2003 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए वकार युनुस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 789 विकेट लेने का कारनामा किया। एक लम्बे समय तक उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम के दिलों में अपना डर बैठाए रखा और अब ये डर बैठाने आ गए हैं रजाउल्लाह (Razaullah)।
21 वर्षीय तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने 9 सितंबर, 2026 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन (बर्मिंघ्न) टेस्ट मैच में अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू किया है और डेब्यू मैच में ही अपनी गेंदबाजी से सभी को मोहित कर लिया।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार
जो रूट को दिखाया पवेलियन का रास्ता
बता दें कि इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघ्न में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का लास्ट मैच खेला जा रहा है और इसमें डेब्यू करते हुए रजाउल्लाह ने अब तक 9 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। रजाउल्लाह का बोलिंग एक्शन हूबहू वकार युनुस जैसा है और इसी वजह से उन्हें दूसरा वकार कहा जा रहा है।
पहले दिन के खेल में रजाउल्लाह ने इंग्लिश टीम के सबसे बेहतरीन जो रूट को LBW और एमिलियो गे को बोल्ड करके पवेलियन भेजा। वो लगातार 140 km/h की रफ़्तार से गेंदे फेंखते दिखाई दे रहे हैं। रजाउल्लाह ने अपनी पहली 6 गेंदों में 144.3 km/h की औसत स्पीड बनाए रखी। अब देखना होगा कि वो क्या आगे भी ऐसे ही रफ़्तार के साथ बल्लेबाजों का काम तमाम कर सकेंगे या फिर वन मैच वंडर बनकर रह जाएंगे।
This lad Razaullah is bowling just like a young, raw Waqar Younis in the early 90s. He’s bowling 145+, is getting good amount of swing and skiddy. Where was he all this while even as Pakistan were happily playing with 120-odd kmh bowlers?#PakvsEng
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) September 9, 2026
कुछ ऐसे हैं रजाउल्लाह के आंकड़े
21 वर्षीय रजाउल्लाह के नाम 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 14 पारियों में 30 विकेट, 9 लिस्ट ए मैचों की 9 पारियों में 7 विकेट और 7 टी20 मैचों की 7 पारियों में भी 7 ही विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस बीच उन्होंने फर्स्ट क्लास में 333, लिस्ट ए में 47 और टी20 में 30 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: हो गया ऐलान, हार्दिक पांड्या नहीं ये खिलाड़ी बन सकता KKR का नया कप्तान