टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
2008 जयपुर ब्लास्ट केस: SC ने मोहम्मद सरवर आजमी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी IRCTC मामले में लालू परिवार पर 10 सितंबर को आएगा फैसला मणिपुर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी के बाद प्राइमरी स्कूल में लगाई आग बिहार में गंगा के जलस्तर ने तोड़े रिकॉर्ड,12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई दिल्ली HC ने स्वतंत्र भारद्वाज की हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई की सहमति जताई बंगालः TMC सांसद नदीमुल हक के 7 ठिकानों पर ED की रेड 'कानून-व्यवस्था ठीक होगी तभी विकास होगा', CM विजय का बड़ा बयान अंकित बलियान हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भोला सहापुरिया पर 1 लाख का इनाम 'कानून-व्यवस्था ठीक होगी तभी विकास होगा', CM विजय का पुलिस को लेकर बड़ा बयान
खेल

सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो है सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड। 

सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार
Sachin Tendulkar and Virat Kohli, Most Runs In Test Cricket For Team India

Sachin Tendulkar: अक्सर हम जब भी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स की बात करते हैं तो सबसे पहले उनके शतकों के रिकॉर्ड की चर्चा करते हैं। चूंकि वो एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक कोई नहीं तोड़ सका है और शायद आने वाले सालों में भी कोई नहीं तोड़ सकेगा। 

हालांकि आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उनके एक ऐसे महा रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे तोड़ना किसी भी इंडियन खिलाड़ी के लिए संभव नहीं है। क्रिकेट के किंग विराट कोहली भी सचिन का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके और उन्होंने हार मान ली।   

कोई नहीं तोड़ सकता Sachin Tendulkar का यह रिकॉर्ड 

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो है सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड। 

दरअसल, सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 15 हजार से अधिक रन बना रखे हैं और आज तक इंडिया का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 13 हजार रनों से अधिक रन नहीं बना सका है। वहीं एक्टिव प्लेयर्स में तो कोई 5 हजार रन के आसपास भी नहीं है। ऐसे में 15 हजार तो दूर की बात है। 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा

बता दें कि क्रिकेट के किंग विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 9230 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इंडिया की ओर से 2011 से 2025 तक कुल 123 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 210 पारियों में उन्होंने 9230 रन बनाए। उनका औसत 46.85 और स्ट्राइक रेट 55.57 का रहा। 

कोहली ने 254* के बेस्ट स्कोर के साथ 30 शतक व 31 अर्धशतक जड़े। कोहली के पास सचिन तो नहीं लेकिन 10 हजार रनों का आंकड़ा टच करने का काफी अच्छा मौका था। मगर लगातार फ्लॉप होने और टीम पॉलिटिक्स के चलते उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया।           

ये हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज 

टेस्ट क्रिकेट में इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 15921 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं 13265 रन के साथ राहुल द्रविड़ दूसरे और 10122 रन के साथ सुनील गावस्कर तीसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली 9230 रन के साथ इस लिस्ट में चौथे और 8781 रन के साथ वीवीएस लक्ष्मण पांचवें नंबर पर हैं। एक्टिव प्लेयर्स में केएल राहुल का नाम टॉप पर है और वो 4288 रन के साथ 17वें नंबर पर हैं। 

यह भी पढ़ें: चोर मोहसिन नकवी से रहना होगा सावधान, एशिया कप फाइनल की ट्रॉफी फिर हो सकती है गायब

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो