Hardik Pandya, KKR New Captain: आईपीएल 2024 सीजन के बाद से कोलकाता नाईट राइडर्स को लीड करने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे थे। लेकिन उन्होंने हाल ही में अचानक प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
ऐसे में वो आईपीएल 2027 सीजन में हमें खेलते दिखाई नहीं देंगे। इस वजह से लगातार चर्चाएं चल रही हैं कि इस फ्रेंचाइजी को लीड करने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? हालांकि अब इन चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। चूंकि इस टीम का अगला कप्तान कौन होगा इसकी तस्वीर साफ़ हो रही है।
Hardik Pandya की नहीं होगी KKR में एंट्री
दरअसल, आईपीएल 2026 सीजन की समाप्ति से पहले ही ये चर्चाएं शुरू हो गई थी कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे और टीम का साथ छोड़ देंगे। उनके कई टीमों में जाने की बात कही गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो CSK में जाएंगे। वहीं कुछ में RR की बात कही गई।
लेकिन लास्ट कुछ समय से ख़बरें थी कि वो KKR में जा सकते हैं। मगर अब रिपोर्ट है कि मुंबई के साथ ही कंटिन्यू करेंगे। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्टर साहिल मल्होत्रा की खबर के अनुसार MI ने हार्दिक को आगामी आईपीएल सीजन में एक बार फिर अपने साथ ही रहने के लिए मना लिया है और अब वो इस टीम का साथ नहीं छोड़ेंगे। हालांकि इस बार वो कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि खिलाड़ी के तौर पर टीम का साथ देंगे।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा
ये खिलाड़ी बन सकता है KKR का कप्तान
बता दें कि ख़बरें थी कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान KKR को ज्वाइन करने वाले हैं। लेकिन अब जब वो टीम को ज्वाइन नहीं कर रहे तो इस टीम की अगुआई रिंकू सिंह करते दिखाई दे सकते हैं।
3 बार की आईपीएल चैंपियन KKR ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले रिंकू सिंह को अपना उपकप्तान बनाया था और वो ही इस बार कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। चूंकि उन्हें कप्तानी का भी अच्छा खासा अनुभव है और वो इस टीम के साथ एक लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स को यूपी टी20 लीग 2026 का चैंपियन बनाया।
आकाश चोपड़ा ने भी किया सपोर्ट
रिंकू सिंह को केकेआर का नया कप्तान बनाने का समर्थन पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी किया है। आकाश ने हाल ही में अपने एक वीडियो के दौरान कहा कि रिंकू सिंह तैयार हैं। उनके पास कप्तानी का अनुभव है। लेकिन उन्हें थोड़ा कम आंका गया है, एक कप्तान के तौर पर आपको जिस तरह के कैरेक्टर की ज़रूरत होती है, वो उनमें हैं। वह सबको साथ लेकर चलते हैं। वह थोड़े सीधे-सादे हैं। वह एक मैच-विनर, परफॉर्मर और कंट्रीब्यूटर हैं।
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा "वह ऐसे आदमी हैं, जिनके कंधों पर आप हाथ रखकर, बातें समझाकर बातचीत कर सकते हैं। इसलिए, मेरी राय में, रिंकू सिंह को कप्तान बनाया जाना चाहिए।"
बताते चलें कि रिंकू 2018 सीजन से KKR की ओर से खेल रहे हैं और अब तक उन्होंने 73 मैचों की 62 पारियों में 1394 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार