Josh Inglis Record: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी दूसरी टेस्ट सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस बैटर ने तेजी से सेंचुरी बनाकर ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लिस ने मात्र 132 गेंदों पर तीन अंकों का आंकड़ा पार किया, जिससे साउथ अफ्रीका के पहली इनिंग में 329 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाने में मदद मिली।

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास

जोश इंग्लिस इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। इंग्लिस ने शतक पूरा करने के लिए 132 गेंदों का सामना किया था और अपनी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके लगाए थे। यह इंग्लिस का टेस्ट में दूसरा शतक था। इससे पहले पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ इंग्लिस के बल्ले से सेंचुकी निकली थी। वहीं, इस तूफानी बल्लेबाज टी20आई और वनडे में दो सेंचुरी लगा चुका है।

2025 के बाद टेस्ट में वापसी

इंग्लिश का यह शतक इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, साउथ अफ्रीका में वनडे दौरे के दौरान इंग्लिस की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनको शुरुआती दो मैचों से बाहर होना पड़ा, लेकिन तीसरे मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और पहली ही पारी में शतक ठोक उन्होंने बताया दिया कि वह इस टीम के अहम खिलाड़ी क्यों हैं। वहीं, इस मैच में कैमरून ग्रीन को भी खेलने का मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 429 रन

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और साउथ अफ्रीका की पारी को 329 रन पर समेट दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन स्कोर बोर्ड पर लगाया। इस पारी में इंग्लिस ने 102 रन बनाए थे तो एलेक्स कैरी ने 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मैथ्यू रेनशॉ के बल्ले से 74 रन निकले। वहीं, कैमरून ग्रीन 65 रन बनाकर आउट हुए। 

ये भी पढ़ें- ‘भुवी की स्विंग गायब थी…’ अश्विन ने खोल दी भुवनेश्वर कुमार की पोल, गेंदबाजी पर दिया बड़ा बयान