Team India Probable Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, लेकिन उनका इरादा इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने का होगा और इसके तहत यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

अभिषेक-वैभव करेंगे पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई में भारत की ओपनिंग अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की थी। वैभव-अभिषेक की खतरनाक सलामी जोड़ी ने पावर प्ले में रिकॉर्डतोड़ 118 रन बनाए थे और पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 133 रन की साझेदारी की थी।

इस मैच में वैभव ने 19 गेंदों पर 236.84 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए तो अभिषेक शर्मा के बल्ले से 38 गेंदों पर 113 रन की शानदार शतकीय पारी निकली थी। वहीं, नंबर तीन पर संजू सैमसन बैटिंग के लिए आए थे। अगर ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री नहीं होती है तो भारत का शीर्ष क्रम ऐसा रही रहने की उम्मीद है।

श्रेयस-तिलक संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

चौथे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। इस सीरीज में श्रेयस का फॉर्म साधारण रहा है लेकिन इस मैच में वह भी बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। पांचवें नंबर पर उप कप्तान तिलक वर्मा का बैटिंग करने आना पक्का है।

दरअसल, इस नंबर पर तिलक ने भारत को कई फंसे हुए मैचों से बाहर निकाला है। छठे पर अक्षर पटेल और सातवें पर नमनधीर के आने की उम्मीद है तो नीतीश कुमार कुमार रेड्डी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बाहर आ सकते हैं। बता दें कि, भारतीय बल्लेबाजी ने इस सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

भुवी-अर्शदीप सिंह बेहतर उम्मीद

चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में फीके नजर आए हैं। अभी तक तीन मैच खेल चुके भुवी सिर्फ 1 विकेट निकालने में सफल रहे हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उनको चौथे टी20आई में भी मौका दे सकती है। वहीं, अर्शदीप सिंह इस सीरीज में अच्छा कर रहे हैं तो प्रिंस यादव तीसरे प्रमुख पेसर की भूमिका में दिख सकते हैं।

वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी भी हाथ घूमाते दिखेंगे तो अक्षर पटेल स्पिन का जिम्मा संभालेंगे। आपको बता दें कि, तिलक वर्मा, नमन धीर और अभिषेक शर्मा भी आवश्यकता पड़ने पर बॉलिंग करने में सक्षम हैं और यही चीज टीम इंडिया को एक खतरनाक टीम बनाता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनते ही MI में आया भूचाल! लसिथ मलिंगा समेत 3 सदस्यों की छुट्टी