टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
शी जिनपिंग आ रहे इंडिया, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा... 7 साल बाद आएंगे भारत मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले BSP में 'ससुर' पर संग्राम Apple ने iPhone युर्जस को दिया झटका, पुराने iPhone के बढ़ाये दाम, ₹17 हजार तक बढ़ी कीमत मुंबई: चेम्बूर में सिर कुचलकर 6 बिल्लियों की हत्या, FIR दर्ज कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का एक्शन, दूसरे दिन भी 18 ठिकानों पर रेड, फॉरेन फंडिंग का है शक शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 24 से 18 कैरेट तक का रेट Apple का पहला Foldable iPhone हुआ लॉन्च, 2.99 लाख रुपये की कीमत ने चौंकाया, जानें क्या है खास देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली से ओडिशा तक बदला मौसम रूस के सोची में यूक्रेनी ड्रोन बोट से हमला, 8 नागरिक घायल
खेल

रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? खुद पहनी Non-Committal की जर्सी

हिटमैन रोहित शर्मा अब कुछ ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि वो 2027 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे।

रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? खुद पहनी Non-Committal की जर्सी
Rohit Sharma, 2027 World Cup Team India

Rohit Sharma, 2027 World Cup: भारतीय वनडे टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा को लेकर लास्ट कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो 2027 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने तो हिटमैन के संन्यास की सारी तैयारियां भी कर ली थी।

लेकिन BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा का पक्ष लेते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे और अच्छा खेल रहे हैं। देवजीत ने यह भी बताया कि फैंस को किसी भी रयूमर्स पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मगर अब खुद हिटमैन ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि वो 2027 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे।

वर्ल्ड कप जीतना है रोहित का सबसे बड़ा सपना

हिटमैन रोहित शर्मा ने टी20 डेब्यू के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली थी और उनका उस टूर्नामेंट में काफी बड़ा इम्पैक्ट रहा था। इसके बाद 2013 में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। लेकिन कभी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं उठा सके।

साल 2011 वर्ल्ड कप से पहले अचानक उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया था और उस दौरान इंडिया चैंपियन बनी थी। तभी से वो वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। लेकिन कई बार उसके बेहद करीब पहुंचकर भी वो इसे हासिल नहीं कर सके। हिटमैन ने कई बार यह खुलासा किया है कि उनका मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है और जब वो आंखें बंद करते हैं तो उन्हें सिर्फ वो ट्रॉफी दिखती है। हालांकि अब उनका ट्रॉफी उठाने का सपना टूट सकता है। चूंकि वो खुद कमिटेड नहीं लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हो गया ऐलान, हार्दिक पांड्या नहीं ये खिलाड़ी बन सकता KKR का नया कप्तान

दरअसल, 27 सितंबर से भारत बनाम वेस्टइंडीज़ वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है और हिटमैन इस सीरीज की तैयारी करना छोड़ एक नया शो होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। 19 सितंबर से सोनी लिव पर रोहित शर्मा का नया शो "द रोहित शर्मा शो" शुरू होने जा है और इसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है।

हाल ही में Sony LIV पर द रोहित शर्मा शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद रोहित शर्मा "Non-Committal?" की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वो वीडियो में कह रहे हैं कि इन्होंने तो थका दिया। मगर सभी का ध्यान उनकी टी शर्ट खींच रही है। हालांकि उसमें उन्होंने "?" लगाया है। मगर फिर भी फैंस के मन में कई सवाल आने लगे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

अजीत अगरकर से जोड़ा जा रहा ये किस्सा

बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह से नॉन-कमिटेड हैं। उनके इस बयान ने काफी बवाल मचाया था और लगातार इसकी चर्चा चल रही थी। चूंकि दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। मगर अब एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में देखना होगा कि इसका परिणाम क्या निकलेगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को मिला दूसरा वकार युनुस, डेब्यू मैच में ही कर दिया टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज को आउट

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो