U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने शुक्रवार को ओमान के मस्कट में होने वाले एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
यह प्रतियोगिता 5 से 14 नवंबर तक ओमान में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने कुल 15 सदस्यों का चयन किया है और इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बेटे का भी चयन किया गया है।
रायचंदानी-चौहान को मिली कमान
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए चयनकर्ताओं ने कप्तान के तौर पर लक्ष्य रायचंदानी को चुना है। वह इस टीम को बड़े मंच पर लीड करते नजर आएंगे। लक्ष्य के पास 7 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव है और इसका इस्तेमाल वह इस प्रतियोगिता में कर सकते हैं।
🚨 News 🚨 India U19 squad for ACC Men’s U19 Asia Cup announced. More Details 🔽 https://t.co/RPWuCiVGBQ
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
वहीं, यशवर्धन सिंह चौहान को उप कप्तान बनाया गया है। यश का हालिया प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दो वनडे में एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था। वहीं, इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी से भी काफी प्रभावित किया था और यही वजह रही कि चयन समिति ने उन्हें उप कप्तान की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह
चयनकर्ताओं ने एशिया कप 2026 के लिए भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को भी स्क्वाड में स्थान दिया है। सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ 15 सदस्यीय टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं।
अन्वय और रजत बघेल दो विकेटकीपिंग ऑप्शन के तौर पर चुने गए हैं, जबकि वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद और ईशान सूद टीम को पूरा करते हैं।
पाकिस्तान के साथ भारत
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए में भारतीय टीम को रखा गया है, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल की टीमें शामिल हैं। वहीं, हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमों को सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा, जो 12 नवंबर को होगा। वहीं, 14 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाना है।
भारत U19 टीम:
लक्ष्य रायचंदानी [C], आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन सिंह चौहान [VC], कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ [WK], रजत बघेल [WK], वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, ईशान सूद।
ये भी पढ़ें- ‘वे वापस आ गए हैं…’ BCCI की वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कने, टीम इंडिया में हुई दो दिग्गजों की वापसी