BCCI Share Video: शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा कि वह वापस आ गए हैं। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में है और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है।
इस सीरीज की समाप्ति के बाद भारत को कीवियों के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज की वापसी हो जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि बीसीसीआई ने क्या वीडियो डाला है और इस सीरीज में किन दो दिग्गजों की वापसी होने जा रही है।
BCCI की वीडियो ने बढ़ाई धड़कन
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर वीडिया शेयर किया है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा नेट्स में बैटिंग अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में बीसीसीआई ने लिखा, ‘’वे वापस आ गए हैं।’’
They're back 😍😍 #TeamIndia | @imVkohli | @ImRo45 https://t.co/pmFz19G9DU
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
बीसीसीआई के इस कैप्शन का मतलब साफतौर पर विराट और रोहित शर्मा से था, जो आगामी पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं और तैयारियां शुरू कर दी हैं।
4 नवंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी ऑकलैंड पहुंच चुके हैं।
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बल्लेबाजी को लेकर गंभीर चर्चा करते नजर आए थे। इसके अलावा वनडे स्क्वाड के अन्य सदस्य भी नेट्स में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं, ताकि वह मैच के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सके।
वनडे विश्व कप का होगा आगाज
पांच मैच की वनडे सीरीज से टीम इंडिया अपने वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू करेगी और इस सेटअप में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक अहम हिस्सा हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15,109 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 55 सेंचुरी निकली हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में 12,120 रन बना चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 35 सेंचुरी ठीक है, जिसमें तीन डबल सेंचुरी भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- श्रेयस-गंभीर की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी! ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 87 से रन से जीता मैच