टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
वैशाली में निर्माणाधीन पुल गिरा, मलबे में दबे मजदूर, 6 लोग घायल दिल्ली सरकार SDRF का गठित करेगी, आपदा के समय तेजी से हो पाएंगे राहत-बचाव कार्य कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹23 का नुकसान! 9 राज्यों में बिछेंगी नई रेल लाइनें, ₹20,804 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी, 1,196 किमी बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का सौंपा प्रभार Shaktipeeth Expressway: 856 किमी का एक्सप्रेसवे, 21 धार्मिक स्थलों तक आसान होगी पहुंच, 13 जिलों से गुजरेगा रास्ता तमिलनाडु में DMK ने धारापुरम सीट उपचुनाव में एस सुगन्या को उम्मीदवार बनाया दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP नेताओं को गौरव भाटिया के खिलाफ X पोस्ट डिलीट करने को कहा UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात
खेल

रोहित 1st, सूर्या 2nd, ये हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज   

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

रोहित 1st, सूर्या 2nd, ये हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज   
Most Sixes in T20 International Cricket For India

Most Sixes in T20 International Cricket For India: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का टी20 फॉर्मेट में लास्ट कुछ समय से दबदबा रहा है। इंडियन टीम के खिलाड़ी लगातार मैचों में अपने बल्ले का दम दिखा रहे हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में युवा अभिषेक शर्मा पांचवें स्थान पर है। साल 2024 में डेब्यू करने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने अब तक 56 मैचों की 55 पारियों में 104 छक्के जड़े हैं। उन्होंने इस बीच 1629 रन बनाए हैं और उनका औसत 30.73 व स्ट्राइक रेट 187.24 का रहा है। अभिषेक ने इस बीच 2 शतक व 11 अर्धशतक जड़े हैं। 

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके नाम 125 मैचों की 117 पारियों में कुल 124 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। किंग कोहली ने इस बीच 48.69 के औसत व 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक व 38 अर्धशतक आए हैं। 

यह भी पढ़ें: हो गया ऐलान, हार्दिक पांड्या नहीं ये खिलाड़ी बन सकता KKR का नया कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 138 मैचों की 109 पारियों में कुल 126 छक्के जड़े हैं। उनके बल्ले से 2288 रन आए हैं और उनका औसत 28.24 व स्ट्राइक रेट 145.91 का रहा है। पांड्या ने भारत के लिए कुल 9 अर्धशतक जड़े हैं। 

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के जड़ने के मामले में 179 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब तक उन्होंने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 36.35 के औसत व 162.94 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। सूर्या ने कुल 4 शतक व 25 अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर रखा है। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

हिटमैन रोहित शर्मा भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में कुल 4231 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 32.05 की औसत व 140.89 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। हिटमैन ने कुल 205 छक्के जड़े हैं। उनके बल्ले से 5 शतक व 32 अर्धशतक आए हैं। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को मिला दूसरा वकार युनुस, डेब्यू मैच में ही कर दिया टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज को आउट

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो