Team India: स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) एक लम्बे अरसे से इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लगातार डोमेस्टिक और आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी उन्हें वापसी का मौका नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनके कई फैंस बहुत दुःखी हैं और कंटिन्यू उनके कमबैक की मांग उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब खुद भुवी ने भी एक बार फिर इंडियन जर्सी पहनने की इच्छा जताई है और उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की बात कही वो थोड़ा भावुक दिखे।
साल 2022 के बाद से नहीं मिला Bhuvneshwar Kumar को मौका
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से साल 2022 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से ही वो प्लेइंग 11 तो दूर स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं बनें हैं और आगे कब उन्हें मौका नहीं मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि वो और उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बात को हाल ही में भुवी ने खुद से कह दी है
वापसी को लेकर भुवी ने कही ये बात
इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वापसी का उनका भी मन है। इंस्टाग्राम पर 2sloggers द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जब होस्ट ने भुवी से कहा कि हर कोई उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेलते देखना चाहता है।
तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरा भी मन है।" इसके बाद एंकर ने कहा आपने कह दिया अब बाकि का काम फैंस कर देंगे। फिर भुवनेश्वर ने आगे कहा कि ये सब फैंस का प्यार है।
Bhuvneshwar Kumar got emotional when asked about making a comeback in the Indian jersey.
— Aarya 🕊️ (@Vitamin_Vk18) September 6, 2026
You could feel the pain in his eyes.
Some players don’t just want a comeback… they’re waiting for one last chance to serve their country.🥹❤️ pic.twitter.com/2qfDbg1hkK
कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 294 विकेट चटका रखे हैं। भुवी के नाम 229 मैचों की 243 पारियों में कुल 294 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 82 रन देकर 6 विकेट रहा है।
भुवी ने ओवरऑल फर्स्ट क्लास में 231, लिस्ट ए में 219 और टी20 में 363 विकेट चटका रखे हैं। अब देखना होगा कि वो आगे कब तक खेलेंगे और इंडिया के लिए वापसी कर सकेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें: UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स बनी चैंपियन, भुवी एंड कम्पनी को मिली 94 रनों से हार