भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) लास्ट कुछ समय से काफी बेहतरीन अंदाज में रन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं और आगामी भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी सिर्फ थोड़े से रन बनाते ही वो इतिहास रच देंगे। ऐसे में आइए इस सीरीज और ईशान किशन के रिकॉर्ड की चर्चा कर लेते हैं।
IND vs AFG टी20 सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं ईशान किशन
बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अपने घर पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वैसे तो अफगानिस्तान होस्ट कर रही है। लेकिन इसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसी दौरान इंडियन टीम के स्टार ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का रिकॉर्ड बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND W vs BAN W: Jio Hotstar नहीं इस ऐप पर आएगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच लाइव
सबसे अधिक रनों के मामले में छोड़ सकते हैं एमएस धोनी को पीछे
दरअसल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी के नाम कुल 1617 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 2006 से 2019 के बीच 98 मैचों की 85 पारियों में बनाया था। इसी के साथ वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में नवें स्थान पर हैं। लेकिन अब ईशान किशन उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।
ईशान किशन ने अब तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 55 पारियों में 29.77 की औसत व 146.31 के स्ट्राइक रेट से 1608 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक व 12 अर्धशतक आए हैं। वो इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान टीम के खिलाफ 10 रन बनाते ही वो इस लिस्ट में धोनी को पछाड़ नवें स्थान पर आ जाएंगे। यही नहीं अगर उन्होंने 38 रन बना दिए तो वो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को भी पीछे छोड़ देंगे।
ये हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा 4231 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 4188 रन के साथ दूसरे, सूर्यकुमार यादव 3272 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 2288 रन के साथ हार्दिक पांड्या चौथे और 2265 रन के साथ केएल राहुल पांचवें पायदान पर हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? खुद पहनी Non-Committal की जर्सी