टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात जेल में ही रहेगा गैंगस्टर अबू सालेम... समयपूर्व रिहाई की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में काट रहा है उम्रकैद कर्नाटक सरकार केंद्र द्वारा रोके गए ₹2186 करोड़ के फंड को लेकर SC जाएगी एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समय से पहले रिहाई की मांग खारिज दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आज MCD का एक्शन, D ब्लॉक में मैनुअल डिमोलिशन जारी शी जिनपिंग आ रहे इंडिया, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा... 7 साल बाद आएंगे भारत मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले BSP में 'ससुर' पर संग्राम Apple ने iPhone युर्जस को दिया झटका, पुराने iPhone के बढ़ाये दाम, ₹17 हजार तक बढ़ी कीमत
खेल

IND W vs BAN W: Jio Hotstar नहीं इस ऐप पर आएगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच लाइव

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा और जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

IND W vs BAN W: Jio Hotstar नहीं इस ऐप पर आएगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच लाइव
IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 में आज रात भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी, जोकि 13 सितंबर को खेला जाएगा। ऐसे में आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच होने जा रहा पहला सेमीफाइनल मैच

बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया और अब उसकी टक्कर निगार सुल्ताना की अगुआई वाली बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के साथ होने जा रही है। 10 सितंबर को यह मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से होगी।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? खुद पहनी Non-Committal की जर्सी

यहां देखें IND W vs BAN W सेमीफाइनल मैच

इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम के बीच होने जा रहा पहला सेमीफाइनल मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए देखा जा सकता है। वहीं मोबाइल यूजर्स Sony Liv ऐप व वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच 21 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। वहीं 3 मैचों में बांग्लादेश को खुश होने का मौका मिला है।

इन आंकड़ों से यह साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि इंडिया का हमेशा पलड़ा भारी रहा है। लेकिन भारतीय टीम को बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए। चूंकि इसी टीम ने इंडियन विमेंस टीम को 2018 एशिया कप फाइनल में हराकर अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी।

भारत-बांग्लादेश का रिसेंट प्रदर्शन रहा है कुछ ऐसा

इंडियन विमेंस टीम ने अपने अंतिम 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और उसे सिर्फ एक में हार मिली है। (W, L, W, W, W) वहीं बात करें बांग्लादेश टीम की तो उसने अपने अंतिम 5 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और उसे 3 में हार का सामना करना पड़ा है। (L, L, W, L, W)

अब देखना होगा कि इस दौरान कौन जीतेगा और फाइनल में उसकी टक्कर किससे होगी। ज्ञात हो कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को मिला दूसरा वकार युनुस, डेब्यू मैच में ही कर दिया टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज को आउट

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो