Rohit Sharma 2027 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तैयारियों में लगी हुई है, जिसकी शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इसी के साथ हिटमैन रोहित शर्मा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हिटमैन वैसे तो अफगानिस्तान सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का हिस्सा रहेंगे और उनका ड्रीम 2027 वर्ल्ड कप अभी भी ऑन है।
रोहित शर्मा का ड्रीम 2027 वर्ल्ड कप अभी भी है ऑन
दरअसल, रोहित शर्मा लास्ट कुछ समय से अपने नए शो "द रोहित शर्मा शो" में काफी ज्यादा व्यस्त हैं, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से सोनी लिव पर होने जा रही है। हिटमैन इस शो के होस्ट हैं और लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस वजह से ऐसा लग रहा था कि वो अपना 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना पीछे छोड़ रहे हैं। लेकिन रिसेंटली उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी साझा कर यह बता दिया कि वो कहीं नहीं जा रहे और 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि उनका सपना सबसे बड़ा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को मिला दूसरा वकार युनुस, डेब्यू मैच में ही कर दिया टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज को आउट
साझा की प्रैक्टिस की तस्वीर
रोहित शर्मा ने 10 सितंबर दोपहर करीब 1:30 बजे एक इंस्टा स्टोरी साझा की, जिसमें वो अपने किट बैक के साथ नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने इस स्टोरी के साथ यह ऐलान कर दिया कि वो अभी भी तैयार हैं और उनमें इंडिया के लिए खेलने व ट्रॉफी जीतने की आग बाकि है।
बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने अंतिम वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 138 रनों की एक दमदार पारी खेल सभी हेटर्स के मुँह बंद कर दिए थे और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी कुछ समय पहले रिव्यू मीटिंग के बाद ऐलान कर दिया कि रोहित खेलते रहेंगे। उन्हें कोई भी नहीं हटा सकता। यह भी मालूम हो कि इंडियन टीम को अपनी अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से खेलनी है। यह सीरीज वेस्टइंडीज़ टीम के साथ होगी। ऐसे में देखना होगा कि इस बीच वो कैसा प्रदर्शन करेंगे।
ROHIT SHARMA IS COMING 😍
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 10, 2026
- The dream for 2027 Cricket World Cup. pic.twitter.com/OzDeDWAMXt
कुछ ऐसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े
हिटमैन रोहित शर्मा ने अब तक 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में कुल 11895 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 264 के बेस्ट स्कोर के साथ 34 शतक व 62 अर्धशतक आए हैं। इस बीच उनका औसत 48.95 व स्ट्राइक रेट 93.04 का रहा है।
वनडे के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हिटमैन ने ओवरऑल लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 14292 रन बना रखे हैं। 50 ओवर फॉर्मेट में उनके बल्ले से अब तक कुल 38 शतक व 75 अर्धशतक आए हैं।