Bihar flood fun video: बिहार अपने अनोखे मिजाज और जीवंत अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर आए दिन बिहार से जुड़े कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फिर से साबित कर दिया है कि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी खुश रहने का हुनर बिहार के लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। जहां बाढ़ का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर डर और चिंता छा जाती है, वहीं बिहार के इस वीडियो में एक अलग ही नजारा देखने को मिला।
बाढ़ के पानी को बना दिया 'फ्री का स्विमिंग पूल'
वायरल हो रहे इस वीडियो में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। आमतौर पर जलभराव के दौरान लोग अपने घरों को बचाने, सामान समेटने या सुरक्षित ठिकानों की तलाश में परेशान होते हैं।
बिहार एक अनोखा राज्य है जहा पर हर साल बाढ़ आती है और वहा के लोग हमेशा उठ खड़े होते है!
— Nilesh Singh (@Drx_Nilesh7) September 14, 2026
बिहार मे बाढ़ का पानी जब भागलपुर गाँव मे चला गया तो वहा की लड़किया छत से कुद कर नहाने लगी!
ऐसा नजारा सिर्फ बिहार मे ही देखने को मिलता है! pic.twitter.com/zeNwxRaihI
लेकिन इस वीडियो में कुछ महिलाएं और लड़कियां घर की छत से सीधे बाढ़ के पानी में छलांग लगाती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन या परेशानी के बजाय एक अलग ही खुशी और उत्साह दिख रहा है। ऐसा लगता है मानो बाढ़ का पानी उनके लिए किसी महंगे स्विमिंग पूल से कम न हो।
ये भी पढ़ें: बप्पा के भोग में चढ़ेगा 24 कैरेट सोना! गोल्डन मोदक की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने बिहारवासियों के इस सकारात्मक रवैये और हर हाल में खुश रहने की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, बेचारे परेशान होने के बजाय एंजॉय कर रहे हैं, क्या ही कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, जब अपनी नदी में पानी आया है तो एंजॉय करने के लिए जाना तो बनता है। वहींं कई लोगों का कहना था कि बिहार के लोग बहुत ही अद्भुत होते हैं और उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
मस्ती के बीच सुरक्षा की चेतावनी
हालांकि वीडियो देखकर लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। लोगों ने सलाह दी है कि बाढ़ के पानी में अक्सर सांप, बिच्छू और अन्य खतरनाक जीव तैरते रहते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। यह पानी अत्यधिक प्रदूषित होता है, जिससे त्वचा रोग, संक्रमण और कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।छत या ऊंचाई से अनजान पानी में कूदना हादसे का कारण बन सकता है। हालांकि यह वीडियो बिहार के लोगों के जीवंत और जुझारू स्वभाव को बखूबी दर्शाता है, जो हर मुसीबत के सामने हंसकर मुस्कुराना जानते हैं।