Hyderabad News : हैदराबाद के तेलंगाना में स्थित सूर्यापेट में बुधवार यानी की आज 26.8.2026 को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजयवाड़ा जा रही थी बस

हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट बस सूर्यापेट जिले के दोराकुंटा के पास आज सुबह करीब 5.20 बजे एक चलते ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में कुल 43 यात्री सवार थे। भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बस की हालत क्षत-विक्षत हो गई है। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायल यात्रियों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी मतृकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: PM MODI ने देश को दी ओणम और ईद उल मिलाद की शुभकामनाएं