Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी दूसरा टेस्ट मैच अब तक काफी रोमांचक रहा है। इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 480 से ज्यादा रन बना दिए हैं और वो ड्राइविंग सीट पर है।
लेकिन इस दौरान मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो की लड़ाई हो गई और इसकी वजह से काफी बवाल मचा। इस मामले में अब आईसीसी ने भी दखल दिया है और दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है। ऐसे में आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला।
बीच मैदान जायसवाल और फर्नांडो की हुई लड़ाई
बता दें कि कोलंबो टेस्ट मैच में इंडिया ने काफी दमदार शुरू की और वो तेज गति से रन बनाते हुए आगे बढ़ रही थी। लेकिन इसी दौरान मैच के 17वें ओवर में जब यशस्वी जायसवाल ने एक के बाद एक असिथा फर्नांडो को 3 चौके जड़ दिए तो वो थोड़ा हाइपर हो गए और ओवर की अंतिम गेंद पर उनका विकेट लेने के बाद एग्रेसिव अंदाज में जश्न मनाते दिखे।
जायसवाल के अनुसार फर्नांडो ने उन्हें कुछ कहा फिर वो उनकी ओर बढ़े और दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद फर्नांडो ने जायसवाल की ओर अपना सिर बढ़ाया। और जायसवाल भी आगे झुके, जिसके परिणामस्वरूप दोनों के सिर आपस में टकरा गए। मामले को बढ़ते देख बीच-बचाव के लिए अन्य खिलाड़ियों और अंपायर को आना पड़ा।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के ओवरऑल आंकड़े
आईसीसी ने लगाया 25 प्रतिशत का जुर्माना
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईसीसी ने इंडियन बल्लेबाज और श्रीलंकाई गेंदबाज पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही साथ दोनों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है।
दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जो खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए है। यह किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।
बता दें कि दोनों खिलाड़ियों का लास्ट 24 महीने में यह पहला अपराध है, जिस वजह से मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया। साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अपराध स्वीकार कर लिया इस वजह से भी आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन
बताते चलें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके आए और उनका स्ट्राइक रेट 84.91 का रहा। वहीं असिथा फर्नांडो ने 29 ओवर में 106 रन देकर 4 विकेट लिए और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और ऋषभ पंत में छिड़ी जंग, इस बात को लेकर आमने-सामने आए दोनों