Rohit Sharma or Virat Kohli, who is the best IPL batsman?: हिटमैन रोहित शर्मा और किंग विराट कोहली का नाम आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ियों में लिया जाता है। दोनों ही बल्लेबाजों ने सालो से इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी का लौहा मनवाया है।
दोनों ही दिग्गजों में अपने बल्ले और अपनी मौजूदगी से टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। लेकिन कई फैंस के मन में ये सवाल आता रहता है कि आखिर रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज? तो अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो आइए एक बार दोनों के ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं और जानते हैं कि असली बॉस कौन है?
कुछ ऐसे हैं Rohit Sharma के आईपीएल आंकड़े
आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर डेब्यू करने के बाद हिटमैन ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया और तब से वो अब तक इसी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक ओवरऑल 281 मैचों की 276 पारियों में 7329 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 109* के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 49 अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 29.91 और स्ट्राइक रेट 132.91 का रहा है।
उन्होंने इस बीच 661 चौके और 323 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 24 नॉक आउट मैचों में 405 रन रन बनाने का कारनामा किया हुआ है। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन का रहा है।
यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब
कुछ ऐसे हैं Virat Kohli के आईपीएल आंकड़े
आईपीएल 2008 में डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक किंग कोहली ने RCB के लिए 283 मैचों की 275 पारियों 9336 रन बना रखे हैं। उन्होंने 113* के बेस्ट स्कोर के साथ 9 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं उनका औसत 40.41 और स्ट्राइक रेट 134.79 का रहा है। इस बीच कोहली ने 844 चौके और 316 छक्के जड़े हैं। कोहली ने इस दौरान नॉक आउट मैचों की 18 पारी में 396 रन बनाने का कारनामा भी किया है। उनका बेस्ट स्कोर 75* रन है।
रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है बेस्ट
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आईपीएल आंकड़ों को देखने के बाद कोई भी व्यक्ति ये साफ़ तौर पर कह सकता है कि आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज विराट ही हैं। कोहली न सिर्फ ओवरऑल रन बल्कि औसत, स्ट्राइक रेट, शतक और अर्धशतक के मामले में भी आगे हैं।
हालांकि जब बात इम्पैक्ट की आती है तो दोनों का आईपीएल में इम्पैक्ट बतौर बल्लेबाज लगभग बराबर है। यही नहीं दोनों ने लगभग बराबर ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता है। हिटमैन ने 21 और विराट ने 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है। अब यह आपके ऊपर है कि आपकी नजरों में कौन बेस्ट है और आप किसे अपना आदर्श मानते हैं।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और ऋषभ पंत में छिड़ी जंग, इस बात को लेकर आमने-सामने आए दोनों