Tri-Series Squad: 28 अगस्त से शुरू हो रही टी20 ट्राई सीरीज के लिए तीन क्रिकेट बोर्ड्स ने अपनी-अपनी टीमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। त्रिकोणीय श्रृंखला में कुल 7 मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा। काफी लंबे समय बाद ये तीनों देश मिलकर किसी ट्राई सीरीज का आयोजन कर रहे हैं, जिससे प्रशंसकों को पूरा रोमांच मिलने वाला है।

तीन देशों के बीच होगी सीरीज

त्रिकोणीय श्रृंखला साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त होगी। सीरीज की मेजबानी नामीबिया को सौंपी गई है, जिसमें तीनों टीमें मिलकर कुल 7 मैच खेलेगी तो सभी मैच नामीबिया के विंडहोक स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि, नामीबिया में सीरीज आयोजित करवाने का मुख्य कारण वहां पर क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाना है और इसकी ध्यान में रखते हुए तीनों क्रिकेट बोर्ड्स् ने यह निर्णय लिया है।

साउथ अफ्रीका की कमान संभालेंगे ब्योर्न फोर्टुइन

आगामी ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 31 वर्षींय स्पिन गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन को कमान सौंपी है तो स्क्वाड में डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी जगह दी है। बता दें कि, प्रोटियाजों ने ट्राई सीरीज के लिए कई सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया है।

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन।

गेरहार्ड इरासमस को मिली नामीबिया की कप्तानी

नामीबिया क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी20 श्रृंखला के लिए गेरहार्ड इरासमस को कप्तान नियुक्त किया है। गेरहार्ड के पास 88 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी टीम को घरेलू मैदान पर सीरीज जिताने में करते नजर आएंगे। वहीं, माइकल वैन लिंगन, जेन ग्रीन समेत कई धांसू खिलाड़ी त्रिकोणीय श्रृंखला में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते नजर आएंगे।

नामीबिया का स्क्वॉड

गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), माइकल वैन लिंगन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, जैक ब्रसेल, मैक्स हेंगो, एलेक्स बसिंग-वोल्स्चेंक, जूनियर तान्यांदा, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेसी बाल्ट, वाल्डो स्मिथ।

सिकंदर रजा करेंगे जिम्बाब्वे को लीड

नामीबिया और साउथ अफ्रीका के साथ आयोजित होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को कमान सौंपी है। सिकंदर के अलावा स्क्वाड में बेन कुरेन, वेलिंगटन मसाकाद्ज और ब्लेसिंग मुजाराबानी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।

जिम्बाब्वे का स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, वेसली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडाई माटिगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी और तफदज़वा त्सिगा।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ 400 रन बनाते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे, बनी नंबर-1