डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। कोर्ट ने उसकी 21 दिन की पैरोल याचिका मंजूर कर ली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचेगा। इस पैरोल के साथ ही साल 2020 से अब तक गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार जेल से रिहाई मिल चुकी है।
20 साल की सजा सुनाई गई है सजा
गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में अपनी दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह कई बार पैरोल और फरलो के जरिए जेल से बाहर आ चुका है। मई 2026 में भी राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। अब अगस्त 2026 में एक बार फिर उसे 21 दिनों के लिए राहत दी गई है।
गुरमीत राम रहीम की पैरोल का रिकॉर्ड
राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर आया था। इसके बाद पैरोल और फरलो मिलने का सिलसिला लगातार जारी रहा। साल 2021 में उसे एक बार रिहाई मिली, जब मई में कुछ घंटों के लिए वह जेल से बाहर आया था। साल 2022 में उसे तीन बार कुल 91 दिनों के लिए पैरोल मिली। वहीं, साल 2022 में गुरमीत राम रहीम को तीन बार पैरोल मिली। फरवरी 2022 में उसे 21 दिन, जून 2022 में 30 दिन और अक्टूबर 2022 में 40 दिन के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई।
पैरोल का सिलसिला जारी
साल 2023 में भी राम रहीम को तीन बार राहत मिली। वहीं, बता दें कि जनवरी 2023 में 40 दिन, जुलाई 2023 में 30 दिन और नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल दी गई। साल 2024 में उसे दो बार पैरोल मिली। अगस्त 2024 में 21 दिन और अक्टूबर 2024 में 20 दिन के लिए वह जेल से बाहर आया। साल 2025 में गुरमीत राम रहीम को तीन बार पैरोल मिली। जनवरी 2025 में 30 दिन, अप्रैल 2025 में 21 दिन और अगस्त 2025 में 40 दिन की रिहाई दी गई। साल 2026 में अब तक उसे तीन बार पैरोल मिल चुकी है। जनवरी 2026 में 40 दिन, मई 2026 में 30 दिन और अगस्त 2026 में 21 दिन के लिए उसे जेल से बाहर आने की अनुमति मिली। इस तरह साल 2020 से अब तक गुरमीत राम रहीम को पैरोल और फरलो के जरिए कई बार जेल से बाहर आने की अनुमति दी जा चुकी है।