जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के तहत संचालित होने वाले 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

उम्मीदवार जामिया CDOE के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे संबंधित कोर्स की पात्रता, एडमिशन गाइडलाइंस और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स है शामिल

CDOE की ओर से कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से दिया जाएगा। प्रमुख प्रोग्राम्स में एमए एजुकेशन, एमए इंग्लिश, एमए जियोग्राफी, एमए हिंदी, एमए हिस्ट्री, एमए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमए इस्लामिक स्टडीज, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशियोलॉजी, एमए उर्दू और एमकॉम शामिल हैं।

UG और प्रोफेशनल कोर्स में मेरिट से प्रवेश

इसके अलावा, अंडरग्रेजुएट स्तर पर बीए (जनरल), बीकॉम और बीबीए जैसे कोर्स में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है। इन सभी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जामिया CDOE ने कुछ विशेष कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अलग रखी है। एमबीए (ODL मोड) और बीएड प्रोग्राम में एडमिशन प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में बनाया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

CDOE ने लॉन्च किए दो नए प्रोग्राम

इस सत्र में CDOE ने दो नए प्रोग्राम भी शुरू किए हैं। इनमें बैचलर ऑफ साइंस (बायोसाइंसेज) और एमबीए (ऑनलाइन मोड) शामिल हैं। इन दोनों नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश उम्मीदवारों की पिछली योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य नए दौर की शैक्षणिक और रोजगार संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए और उपयोगी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना है।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में भी एडमिशन शुरू

इसके अलावा, कई डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इनमें गाइडेंस एंड काउंसलिंग में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन में डिप्लोमा, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन में एडवांस्ड डिप्लोमा, मास मीडिया में एडवांस्ड डिप्लोमा, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट जैसे कोर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: एएमयू ने स्वयं मंच पर शुरू किए 48 मुक्त ऑनलाइन कोर्स

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का होगा वेरिफिकेशन

प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। CDOE के निदेशक प्रो. असलम खान ने कहा कि सेंटर का उद्देश्य ऐसे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध कराना है, जो उच्च शिक्षा की बदलती जरूरतों और वर्तमान जॉब मार्केट की मांगों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा के अवसर पहुंचाना CDOE की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

 

Written By: M. Atharuddin Munne Bharti

Edited By : Toshi Shah