India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी दूसरे दिन खेल खत्म होने से आधे घंटे पर 503/9 पर घोषित की और मेजबानों को बल्लेबाजी के बोला।

हालांकि, श्रीलंका के लिए दूसरे दिन का अंतिम सत्र कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने 3 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे। खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले मैदान पर माहौल गरमा गया। दरअसल, श्रीलंकाई बल्लेबाज प्रभात जयसूर्या अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाकर मैदान के बाहर गए।

अंपायर पर गुस्सा हुए प्रभात जयसूर्या

भारत ने पारी घोषित करने के बाद श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर ही बारिश ने दस्तक दे दी, लेकिन कुछ समय बाद खेल को दोबारा शुरू किया गया और तीन ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाज आउट हो गए।

श्रीलंका का आखिरी विकेट प्रभात जयसूर्या के रूप में गिरा था और उनको मानव सुथार ने अपना शिकार बनाया। प्रभात का विकेट गिरते ही अंपायर ने दिन का खेल समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि, नाइटवॉचमैन के तौर पर आए प्रभात अंपायर के द्वारा तीसरा ओवर डलवाने के खिलाफ दिख रहे थे, लेकिन अंपायर ने खेल आगे जारी रखने का फैसला किया।

दोनों बल्लेबाजों ने जताई थी नाराजगी

दूसरे दिन का अंतिम विकेट प्रभात जयसूर्या के रूप में गिरा था। इसके तुरंत बाद अंपायर ने खेल समाप्ति की घोषणा की। हालांकि, प्रभात के आउट होने से पहले ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और शरपुद्दौला सैकत ने रोशनी की जांच की और खेल जारी रखने का फैसला किया  था।

अंपायर ने यह भी कहा था कप्तान शुभमन गिल फास्ट बॉलर्स का यूज नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद पारी का तीसरा ओवर मानव सुथार डालने आए। लेकिन, इस फैसले पर श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज कामिल मिशारा और प्रभात जयसूर्या ने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसी ओवर की अंतिम गेंद पर प्रभात आउट हो गए।

ये भी पढ़ें- UPT20 लीग में दिखा रिंकू सिंह का रौद्र रूप, 414 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, पारी में जड़े इतने छक्के

ग्लव्स फेंक जाहिए किया गुस्सा

जब प्रभात जयसूर्या आउट होकर मैदान के बाहर जा रहे थे तो उस समय वह पीछे मुड़-मुड़कर अंपायर की तरफ देख रहे थे। इसके बाद जब प्रभात ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उन्होंने ग्लव्स फेंककर अपनी नाराजगी व्यक्त की।उस समय कमेंट्री पैनल में मौजूद भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा,

‘’श्रीलंकाई खेमा साफतौर पर नाराज था। जरा जयसूर्या को देखिए, उनके कान से भाप निकल रही है।’’

आपको बता दें कि, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। पहली पारी में भारत एक मजबूत स्कोर खड़ा कर चुका है। अब वह चाहेगा कि श्रीलंकाई पारी को जल्दी समेटकर उनको फॉलोओन दें।

ये भी पढ़ें- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में Gen Z खिलाड़ियों का प्रदर्शन, अभिभावकों ने दिया साथ, BCCI के सामने रखी ये मांग