मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद अजीबओ गरीब खबर सामने आई हैं। जहां एक युवक ने रील के नशे में अपना 5,500 रुपये का चालान कटवा दिया हैं। जी हां ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का रहने वाला आदित्य सिकरवार का किसिंग कार का वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही वायरल वीडियो 55 लाख व्यूज तक पहुंच गया। जिसके बाद यह ट्रैफिक पुलिस की नजर में आ गया और पुलिस ने सजा के तौर पर युवक से पहले कार साफ़ कराई और उसके बाद उसका 5,500 रुपये का चालान भी काटा।

गर्लफ्रेंड ने लिपस्टिक से करीब 3,400 किस के निशान बनाए
बता दें कि युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी कार को अनोखे अंदाज में सजाया। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से करीब 3,400 Kiss के निशान बनवाए। इसके बाद कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और करीब 55 लाख व्यूज तक पहुंच गया। लेकिन जिस वायरल वीडियो से युवक को लोकप्रियता मिली, वही उसके लिए परेशानी की वजह भी बन गई।

यह भी पढ़ें:सुवेंदु अधिकारी के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार, धमकी या हाउस अरेस्ट?

विदेशी ट्रेंड को किया फॉलो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर विदेश में चल रहे एक ट्रेंड को देखा था। इसी से प्रभावित होकर उसने अपनी कार पर कुछ अलग करने का फैसला किया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने कार की बॉडी पर लिपस्टिक से हजारों Kiss के निशान बनाए। बताया जा रहा है कि कार को इस तरह तैयार करने में करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगा।

मिले 55 लाख से ज्यादा व्यूज
वीडियो पोस्ट होते ही लोगों की नजर इस पर पड़ने लगी। कुछ ही समय में वीडियो तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 24 घंटे के अंदर वीडियो को 55 लाख से ज्यादा बार देखा गया। युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि सोशल मीडिया पर मिली यह लोकप्रियता जल्द ही उसके लिए परेशानी खड़ी कर देगी।

ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
वीडियो वायरल होने के बाद कार ट्रैफिक पुलिस की नजर में भी आ गई। वही पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही कार की पहचान उसके नंबर के जरिए की इसके बाद ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में पुलिस ने युवक और उसकी कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार पर कार्रवाई करते हुए युवक का 5,500 रुपये का चालान काटा। पुलिस का कहना था कि सड़क पर इस तरह से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली गतिविधि यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिहाज से परेशानी पैदा कर सकती है।

थाने में युवक ने खुद साफ किए Kiss के निशान
इस पूरे मामले का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया, जब पुलिस कार्रवाई के बाद युवक को कार पर बने लिपस्टिक के निशान खुद साफ करने पड़े। थाने के परिसर में युवक ने पानी और कपड़े की मदद से कार की बॉडी साफ की। जिस कार को सोशल मीडिया पर वायरल कराने के लिए घंटों मेहनत की गई थी, उसी कार के निशान हटाने में भी युवक को काफी समय लग गया।