Krishna Janmabhoomi Shahi Eidgah dispute : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े विवाद पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया पर इस समय सभी की नजर टीकी हुई हैं। लोक अदालत में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के बीच सुलह-समझौते की कोशिशें पूरी तरह से नाकाम मानी जा रही है। मुस्लिम पक्ष के बैठक में न पहुंचने से फेल हुई आखिरी दौर की वार्ता कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। दोपहर 2 बजे जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच में सुनवाई शुरू होगी। समझौते का रास्ता बंद होने के बाद कोर्ट आज सभी 18 मुकदमों में वाद बिंदु तय कर सकता है। हिंदू पक्ष की तरफ से दायर याचिका की मांग है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर पूरी जमीन को लेकर मालिकाना हक मिल जाए।

15 हजार पत्रावली होने के कारण श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद

पिछली सुनवाई में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने दाखिल किया था अंतरिम पत्र। अंतिम फैसला आने तक विवादित स्थल पर रोक लगाए जाने की मांग की गई थी। इसके बाद मामले में जांच कार्रवाई लगातार जारी थी। आज HC में DM, SSP मथुरा की रिपोर्ट दाखिल होगी। बता दें कि मामले में कुल 18 मुकदमों में सुनवाई चल रही थी। जिसपर आज सुनवाई होनी है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टीकी है। सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत के तहत 23 अगस्त को सुलह-समझौता के तहत पत्रावलियों का निस्तारण होना था, लेकिन 15 हजार पत्रावली होने के कारण श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद की पत्रावली का नंबर ही नहीं आ पाया। 17 वाद कोर्ट में दायर किए गए थे। यह वाद मथुरा कोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए गए थे। यहां पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई चल रही है। इसी दौरान कुछ पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद को हल करने के लिए सुलह-समझौते ही याचिका दाखिल की थी। जिसपर आज सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें: खरगे के आरोप पर राजभर का पलटवार... 60 साल कांग्रेस क्या कर रही थी?