मगंलवार 25 अगस्त को दिल्ली-NCR में भारी बारिश की वजह से उड़ानों का संचालन बाधित हुआ है। बता दें, दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ानों को दूसरी जगहों पर डायवर्ट किया गया है। जिसमें 2 इंटरनेशनल फ़्लाइट्स भी शामिल हैं। वहीं स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ सकता है। साथ ही यात्रियों से कहा गया कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
बारिश से दिल्ली-NCR में ट्रैफिक पर असर
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। कई हिस्सों में गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गई। दक्षिण दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान, की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफ़ान और बिजली कड़कने का भी संभावना है।
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
आपको बता दें, राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: महंगी चीनी पर सरकार का एक्शन! इम्पोर्ट को लेकर बदले नियम, जानिए पूरा मामला