Shubman Gill and Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के साथ कोलंबो में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है और इस मैच में इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी दमदार रहा है। इंडिया ने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते 450 से ज्यादा रन बना दिए हैं।

लेकिन इसी बीच कप्तान शुभमन गिल और पूर्व उपकप्तान ऋषभ पंत के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों रन बनाने को लेकर एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं।

इस बात को लेकर गिल और पंत में छिड़ी जंग

बता दें कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच किसी बड़ी बात को लेकर जंग नहीं छिड़ी है। वैसे साफ़ तौर पर कहा जाए तो दोनों के बीच कोई जंग ही नहीं छिड़ी है। दरअसल, इस समय WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कौन टॉप पर रहेगा। इसको लेकर दोनों में रेस लगी हुई है। कभी पंत आगे हो रहे हैं तो कभी गिल। कोलंबो टेस्ट मैच में गिल ने दमदार बल्लेबाजी कर टॉप कर लिया था। लेकिन फिर पंत ने बल्ले का कमाल दिखाया और टॉप कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब

दोनों बल्लेबाजों ने बनाए हैं इतने रन

मालूम हो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक ऋषभ पंत ने 42 मैचों की 74 पारियों में 2948 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 146 रन का रहा है। पंत ने 42.11 के औसत और 74.46 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उनके बल्ले से 6 शतक और 18 अर्धशतक आए हैं।

वहीं बात कि जाए शुभमन गिल की तो उन्होंने अब तक 42 मैचों की 76 पारियों में 2917 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 269 का रहा है और उन्होंने इस बीच 42.27 के औसत व 61.03 के स्ट्राइक रेट के साथ गेंदबाजों की कुटाई की है। उनके बल्ले से 10 शतक और 9 अर्धशतक आए हैं।

कोलंबो टेस्ट में दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक

कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 चौके जड़े। वहीं ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने
89 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह कारनामा किया।

बता दें कि गॉल टेस्ट मैच से पहले सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल थे। लेकिन वो उस मैच में फ्लॉप रहे और पंत ने टॉप कर लिया। हालांकि इसके बाद कोलंबो में गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की और दमदार अर्धशतक जड़ टॉप पर फिर से अपना राज कायम कर लिया। लेकिन पंत कहां पीछे रहने वाले हैं उन्होंने भी हुंकार भरी और बेहतरीन पारी के बदौलत फिर टॉप मार लिया। इस समय दोनों के रनों में सिर्फ और सिर्फ 31 रनों का अंतर है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया! गिल-राहुल समेत इन मैच विनर्स को मिला सकता है चांस