नई दिल्ली: आज की 10 बड़ी खबरों में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, जेल से रिहा हुए आजम खान के बयान और गंभीर चक्रवात अक्वान का खतरा सुर्खियों में है। इसके अलावा सूरत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, अमित शाह की एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस, पंजाब में कांग्रेस की चुनावी तैयारी, बांग्लादेश में हिंसा, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन की अहम बैठक, सलमान खान की फिल्म से सुभान का डेब्यू और दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दर्दनाक सड़क हादसे समेत कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं।

1. यूपी विधानसभा चुनाव 2027: 21 जिलों के अधिकारियों के साथ आज मंथन करेंगे सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर

सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में उत्तर प्रदेश के 21 जिलों के इलेक्शन अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा भी मीटिंग में शामिल होंगे, जो सुबह 11 बजे आगरा के फतेहाबाद रोड पर होगी। मीटिंग में सभी मंडलों के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पांच डिवीज़न के दूसरे एडमिनिस्ट्रेटिव और पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे।

2.जेल से रिहा होते ही आजम खान का बड़ा बयान, बोले- 'चुनाव नहीं इंकलाब होगा!'

समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से अंतरिम ज़मानत पर रिहा होने के बाद अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि, "चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा।" उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है। उनके बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। 

3. आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट से दोपहर तक टकरा सकता है गंभीर चक्रवात अक्वान, 3 ट्रेनें रीशेड्यूल

गंभीर चक्रवाती तूफान अक्वान के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से आज दोपहर तक टकराने की आशंका जताई गई है। चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। चक्रवात के तट से टकराने के दौरान तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सूरत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आग की घटना के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि, मौके पर दमकल विभाग की 10 से अधिक टीमें मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया गया। फिलहाल अभी आग बुझाने का काम लगातार जारी है। जानमाल का कितना नुकसान हुआ है इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

5. चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, सरकारी कार्रवाई या राजनीतिक दबाब?

उत्तर प्रदेश में नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन के बार से राजनीतिक पारा हाई चल रहा था। अभी गठबंधन को लेकर सुर्खियों का बाजार शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच चंद्रशेखर आजाद पर मुश्किलों के काले बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें गाजियाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने चनद्रशेखर के घर की कुर्की का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने 2018 के एक मारपीट मामले में चंद्रशेखर आजाद के पेश न होने पर यह आदेश जारी किया है। इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को तय की गई है।

6. Punjab patiala sangrur bypass: भाखड़ा नहर पर बना पुल ढहा, 2 ट्रक फंसे, कई घायल

पटियाला में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला-संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग भी लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

7. बांग्लादेश में हिंसा का तांडव, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी; कई जिलों में बम धमाके

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान से पहले राजधानी ढाका समेत कई जिलों में बम धमाके और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। मोहम्मद यूनुस के घर पर भी आगजनी की खबर है। पिछले दो दिनों से जारी हिंसक घटनाओं के बीच देश में तनाव का माहौल बना हुआ है।

8. ट्रंप ने शी जिनपिंग और पुतिन से की मुलाकात, आज होगी तीनों नेताओं की अहम APEC बैठक

 चीन के शेनझेन में 33वें APEC आर्थिक नेताओं के सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। तीनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हुए। इसके बाद तीनों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

9.'अभी मैं रहो ना उड़ो ना डिप्रेस्ड हो', डेब्यू कर रहे सुभान को क्यों सलमान खान ने दी ऐसी सलाह?

दबंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने खास और बेबाक अंदाज के लिए हमेसा जाने जाते हैं। फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रखने जा रहे सुभान नाडियाडवाला और आयरा बोस रॉय को उनकी आगामी फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का पहला लुक जारी करने के लिए सलमान खान ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। लेकिन जरा ठहरिए दबंग सलमान खान किसी कार्यक्रम में न जाए और सुर्खियां न बटौरे ऐसा कभी हुआ ही नहीं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। सलमान खान ने कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाओं के साथ, सुपरस्टार ने डेब्यू कर रहे सुभान को सलाह भी दी, और उनसे आज में जीने की अपील की। ​​

10. दिल्ली के कश्मीरी गेट पर तेज रफ्तार कार का तांडव, ऑटो को टक्कर मार 6 लोगों को रौंदा; दो की मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में तेज रफ्तार कार ने भीषण सड़क हादसा कर दिया। युधिष्ठिर सेतु के पास कार ने पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।