Bangladesh Violence: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ऐलान के बाद से ही बांग्लादेश में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच अब तारिक रहमान सरकार ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस हिंसा के पीछे भारत का हाथ बताया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शेख हसीना के बांग्लादेश जाने से पहले माहौल गरमा गया है। यहां तक की आवाम ने यूनुस सरकार के पुस्तैनिक घर को जला दिया है। आइए समझते है कि क्या है इसके मायने?
बांग्लादेश की आग में भारत का घी!
पिछले करीब 2 सालों से बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में रह रही है। बांग्लादेश सरकार लगातार ही भारत पर दबाव बना रही है ताकि वह हसीना को वापस भेज दे। इसके अलावा कोर्ट पूर्व पीएम को फांसी की सजा सुना चुकी है। खुद हसीना ने दिसंबर में अपने देश जाने के ऐलान कर दिया है।
अभी तक तारीख को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। तारिक रहमान सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम में भारत का हाथ बताया है। भारत की तरफ से इसे लेकर पूरी तरह से इंकार किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को एक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।
बांग्लादेश में क्यों मचा बवाल?
बांग्लादेश में जगह-जगह ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही है। बसों में आग लगाई जा रही है। घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर भीषण हिंसा जा रही है। साथ ही सरकार के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर है।
अपने वेतन को लेकर लगातार लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आसमान भाषा में समझे तो देश में खराब आर्थिक स्थिति, भुखमरी ने लाखों लोगों पर संकट पैदा कर दिया है। स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। यही कारण है कि अब वहां की आवाम ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यह भी पढ़े - क्या भारत में आने वाली है आर्थिक तंगी? PM Modi के बयान से मचा हड़कंप, पढ़े पूरी रिपोर्ट