Gujrat News: सूरत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आग की घटना के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि, मौके पर दमकल विभाग की 10 से अधिक टीमें मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया गया। फिलहाल अभी आग बुझाने का काम लगातार जारी है। जानमाल का कितना नुकसान हुआ है इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

3 मंजिला फैक्ट्री में आग की चपेट में आई

आग की घटना सचिन इलाके के होजीवाला इंडस्ट्रियल कंपाउंड स्थित जीबी टेक्स (GB Tex) फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में कपड़ा और टेक्सटाइल से जुड़ी कई इकाइयां चल रही थी। फैक्ट्री के परिसर में बड़ी मात्रा में कपड़े का स्टॉक मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

10 से ज्यादा दमकल टीमें मौके पर

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक दमकल टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने और लपटों को आसपास फैलने से रोकने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Election 2027: कांग्रेस ने बनाई 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, परगट सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी