PM Modi: दो दिन पहले राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक बयान में कहा था कि भारत आर्थिक सुनामी की और बढ़ रहा है, बयान के बाद पूरी तरह से बवाल मचा हुआ है। इसी बीच अब बीते दिन पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक सलाह दी।

पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा, "भारतीय संस्कृति 'खाओ, पियो और मौज करो' में विश्वास नहीं करती।" इसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या देशभर में आर्थिक तंगी आने वाली है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

19 नवंबर 2026 को फिक्की (FICCI) के शताब्दी वर्ष सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आने वाले समय में भी लगभग 7 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर बनाए रखने की क्षमता रखता है।

क्या भारत में आने वाली है आर्थिक तंगी?

किसी भी देश की आर्थिक स्थिति समझने के लिए GDP ग्रोथ, महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी कर्ज, विदेशी मुद्रा भंडार, निवेश और आम लोगों की क्रय शक्ति जैसे कई संकेतकों का अध्ययन करना जरूरी होता है।

भारत की आर्थिक विकास दर मजबूत रहने का अनुमान अपने आप में सकारात्मक संकेत है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि देश के सामने कोई आर्थिक चुनौती नहीं है। भारत में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि दुनियाभर में खाद्य संकट पैदा हो सकता है। जिसने इस बयान को और हवा दे दी है।

PM Modi के बयान से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बचत और वित्तीय अनुशासन पर फिर से जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद से कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें बचत में हैं, न कि 'खाओ, पीओ और मौज करो' वाली सोच में। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा, "भारतीय संस्कृति 'खाओ, पीओ और मौज करो' में विश्वास नहीं रखती।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बचत को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है, ताकि जो लोग गरीबी से बाहर निकल आए हैं, वे वापस गरीबी में न धंस जाएं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत में आर्थिक तंगी आने वाली है। इससे पहले पीएम मोदी ने सोना, विदेश न घूमने का आग्रह किया था। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में भारत की आर्थिक स्थिति क्या होती है। कई रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से ग्रो करने की बात कही गई है।

 यह भी पढ़े - महाशक्तियों का महामंथन! Donald Trump, Putin और Xi Jinping की बैठक से क्या बदल जाएगा वैश्विक समीकरण? जानें सबकुछ