प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए चार गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है।
कहां पर विकसीत किया जा रहा है?
औद्योगिक कॉरिडोर के लिए जूडापुर दांदू, बारी, सराय खातून और मलाकपुर चतुरी गांवों की जमीन चिह्नित की गई है। इन गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अब तक 35 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। बाकी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे और NH के पास होने से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
इस औद्योगिक कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन और कनेक्टिविटी होगी। गंगा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक होने से यहां उद्योग लगाने वाली कंपनियों को माल की ढुलाई और परिवहन में आसानी होगी।
बेहतर सड़क संपर्क के चलते देश और विदेश की कंपनियों के लिए भी इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होने से प्रयागराज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। यहां कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों के आने से अलग-अलग क्षेत्रों में काम के अवसर पैदा होंगे।
इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम हो सकती है। साथ ही छोटे कारोबारियों, परिवहन सेवाओं और स्थानीय व्यापार को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।
चार गांवों में चल रही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया
औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से चार गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। परियोजना के लिए कुल 101 हेक्टेयर से अधिक जमीन की जरूरत है। इसमें से 35 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि अब तक अधिग्रहित की जा चुकी है।
शेष भूमि का अधिग्रहण पूरा होने के बाद औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस परियोजना से प्रयागराज को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें: यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, पंकज सिंह बोले- योगी सरकार में तीन गुना हुई अर्थव्यवस्था