साल 2026 अपने अपनी पढ़ाव पर पहुंचने वाला है। साल 2027 के आगाज को लेकर लोगों में जोश अभी से ही देखने को मिल रहा है। साल 2027 में भारतीय कार बाजार में बजट से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक कई प्रमुख इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च होने जा रही हैं। इसमें Tata Motors, Mahindra, Hyundai, Maruti Suzuki और लग्जरी ब्रांड Jaguar Land Rover (JLR) जैसे बड़े निर्माताओं के नए मॉडल शामिल हैं।

नई कारें और SUV होगी लॉन्च

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले कुछ महीने बेहद खास रहने वाले हैं। नवंबर 2026 से मार्च 2027 तक देश में एक दर्जन से ज्यादा नई कारें और SUV लॉन्च या पेश की जा सकती हैं। Toyota, Mahindra, Tata Motors, Hyundai, Honda, Maruti Suzuki, Volkswagen और JSW Motors जैसी कंपनियां नए मॉडल और अपडेटेड गाड़ियों के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं। इस सब में खास बात यह है कि, इस बार इलेक्ट्रिक कारों के साथ हाइब्रिड SUV, प्रीमियम MPV और नई जनरेशन की गाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। फरवरी 2027 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी कई नए मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है।

नवंबर दिसंबर 2026 में लॉन्च होंगी यह कारें

1. BYD Denza D9

लग्जरी MPV, प्रीमियम फीचर्स और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी।

What to expect from the upcoming Denza D9 | Autocar India

2. Toyota Innova Hycross Facelift

नए फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड केबिन और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद।

Toyota Innova Zenix is almost four years old since its global debut in late  2022. The MPV has been a major sales success, especially in and India,  where it is sold as

3. Mini Cooper EV

प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक, लगभग 400 किलोमीटर की अनुमानित रेंज।

Mini Cooper SE Price - Images, Colors & Reviews - CarWale

4. Honda Alpha

होंडा की भारत-केंद्रित इलेक्ट्रिक SUV, जिसमें 65-75 kWh बैटरी मिलने की संभावना है।

Honda Alpha Expected Price ₹20 Lakh, 2026 Launch Date, Specs | Updates

5. JSW Combat

दमदार SUV डिजाइन और प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ आने की उम्मीद।

JSW to unveil Combat SUV on December 4 | Team-BHP

6. Volkswagen Virtus Facelift

सेडान में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े अपडेट मिलने की उम्मीद।

Volkswagen Virtus Facelift Expected Price ₹11 - 19.60 Lakh, 2026 Launch Date, Images & Specs | Updates

जनवरी से मार्च 2027 तक आएंगी ये नई SUV और इलेक्ट्रिक कारें

7. Mahindra Scorpio Sport

Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित कॉम्पैक्ट SUV आने की संभावना।

Mahindra Scorpio-N Sports Edition. So, after making an off-road concept for the new Mahindra Scorpio-N last week, I refined the 3d model to almost perfection. And made a Scorpio-N SPORTS edition con

8. Tata Safari EV

तीन रो वाली इलेक्ट्रिक SUV, जिसमें Harrier EV जैसी तकनीक मिलने की उम्मीद है।

Tata Safari EV Price Rs. 26.00 Lakh* | Images, Launch Date & More Updates - CarWale

9. Hyundai Creta Next Generation

नया प्लेटफॉर्म, अपडेटेड इंटीरियर, ADAS और हाइब्रिड तकनीक की संभावना।

Next-gen Hyundai Creta imagined in fresh renders: Here's how it could look  - India Today

10. Hyundai Ioniq P

छोटी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किए जाने की संभावना।

Hyundai Ioniq P Price Rs. 12.00 Lakh* | Images, Launch Date & More Updates - CarWale

11. Maruti Suzuki YMC

परिवारों के लिए नई इलेक्ट्रिक MPV के तौर पर पेश हो सकती है।

Maruti Suzuki YMC Expected Price (14 Lakhs), Launch Date, Booking Details

12. Mahindra BE 7

आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम इलेक्ट्रिक फीचर्स वाली SUV।

Mahindra BE.07 Price Rs. 25.00 Lakh* | Images, Launch Date & More Updates - CarWale

13. Kia Sonet Next Generation

नए डिजाइन और अपडेटेड केबिन के साथ नई जनरेशन आने की उम्मीद।

Kia Sonet 2026 - Check Sonet Price, Images and Colours | Kia India

इलेक्ट्रिक कारों की भी बढ़ेंगी डिमांड

आने वाले समय में डिजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम लोगों की हालत खराब करने वाले हैं। ऐसे में अब लोगों की पहली पसद इलेक्ट्रि्क कार की तरफ बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब पर्यावरण के नजरियए से भी देश में इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता दी जाएगी। Honda, tata, Hyundai, Mahindra और Maruti जैसी कंपनियां इस सेंगमेंट में नए विक्लप पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे ग्राहको को अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक SUV,MP और अन्य गाड़ियां चुनने का विक्लप मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 'मेरा फोन टैप किया जा रहा है', राहुल गांधी ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप