Ind vs NZ Live Streaming: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला, शुक्रवार को बे ओवल में खेला जाना है। सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-0 से आगे है। पहले दो मैच भारत ने जीते तो तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
ऐसे में टीम इंडिया यहां से सीरीज नहीं हार सकता है, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए उन्हें एक मैच जीतना होगा। इस मैच में तीन इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कप्तान सहित तीन बड़े बदलाव होंगे तो चलिए आपको बताते हैं कि आप यह ब्लॉकबस्टर मैच कब और कहां कैसे देख सकते हैं और फ्री में मुकाबला देखने के लिए आपको क्या करना होगा।
Sony Liv पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए अपने फोन में सोनी लिव का ऐप डाउनलोड करना होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर भारत-न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है।
मोबाइल मैच देखने वाले प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि फ्री में केवल कुछ ही मिनट देखने को मिलेगा। वहीं, लैपटॉप पर मैच देखने वाले इच्छुक को सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर सब्सक्रिप्शन के बाद आप मैच देख सकते हैं।
टीवी पर इस जहां देखे मैच
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसको देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, और यहां पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी मैच का मजा उठा सकते हैं।
फ्री में कहां देखे मैच?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच को आप फ्री में भी देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होनी चाहिए। दरअसल, डीडी फ्री डिश में उपलब्ध चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में किया जाएगा। इस तरह आप मैच को देख सकते हैं। आपको बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे।
ये भी पढ़ें- भारत U19 ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से जीत मात, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत