Sheikh Hasina: बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जल्द अपने देश जा सकती है। मालूम हो कि पड़ोसी मुल्क में हुई हिंसा के बाद से ही हसीना दिल्ली में रह रही है। अब खबर सामने आ रही है कि वह जल्द अपने देश रवाना हो सकती है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत से अपनी वापसी की योजना की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने जोर देकर कहा है कि हसीना को यात्रा दस्तावेज जारी करने के बजाय, उन्हें प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। इससे पहले भी कई बार हसीना को बांग्लादेश सरकार ने वापस भेजा को लेकर कहा था।

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के बयान से मची हलचल

मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के बयान से हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हसीना को हमें सौंप दिया जाए। उसे सौंप दिया जाएगा। वह एक आतंकवादी है। वह एक भगोड़ी है। बांग्लादेश और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि (extradition treaty) लागू है।"

क्या वह रंगपुर में अपने ससुराल जा रही है, जिसके लिए हमें उसे पासपोर्ट देना पड़े? आतंकवादियों और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती। यह उन्हें सौंपे जाने का मामला है, और इसके लिए एक न्यायिक प्रक्रिया मौजूद है।"

क्या तारिक रहमान की बढ़ सकती है मुश्किलें

बांग्लादेश में फरवरी 2026 के चुनाव के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने हैं। ऐसे में शेख हसीना की संभावित वापसी नई सरकार के लिए राजनीतिक और कानूनी चुनौती बन सकती है।

दरअसल, शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है और पार्टी के कई नेता जेल में हैं या देश छोड़कर रह रहे हैं। ऐसे में उनकी वापसी से बांग्लादेश की राजनीति में नए सिरे से ध्रुवीकरण और तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शेख हसीना की वापसी को लेकर सरकार के सामने कानून-व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया और राजनीतिक स्थिरता जैसे कई अहम मुद्दे होंगे। शेख हसीना की संभावित वापसी का असर केवल बांग्लादेश की घरेलू राजनीति तक सीमित नहीं रह सकता। इसका भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़े - Strait of Hormuz ईरान के लिए कैसे बना ब्रह्मास्त्र! डोनाल्ड ट्रंप के भी छूटे पसीने