Best ODI figures for Indian pacer in New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान गुरनूर ने दो ओवर मेडन डाले और कीवी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया।

वहीं, इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है और टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के न्यूजीलैंड में बेस्ट बॉलिंग आंकड़े से आगे निकल गए हैं। साथ ही उन्होंने अपने साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पछाड़ दिया है।

गुरनूर ने दर्ज किए शानदार आंकड़े

दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज का प्रदर्शन पहले वनडे में साधारण रहा था लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कमाल की वापसी की और कीवी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने इस मैच में 30 रन देकर 4 बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है।

दरअसल, 4 विकेट लेकर 30 रन गुरनूर का किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा न्यूजीलैंड में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। उनसे आगे सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं।

लिस्ट में दो बार श्रीनाथ का नाम

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने साल 2003 में ऑकलैंड के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। यह न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़ा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर गुरनूर हैं तो तीसरे पर फिर एक बार श्रीनाथ का नाम दर्ज है।

उन्होंने 1995 में नेपियर के मैदान पर कीवियों के खिलाफ 52 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे तो इसी मैदान पर साल 2014 में मोहम्मद शमी ने 55 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं, अर्शदीप सिंह ने पिछले वनडे मैच में कीवियों के खिलाफ 70 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़े

  • 4/23 जे. श्रीनाथ, ऑकलैंड 2003
  • 4/30 गुरनूर बराड़, वेलिंगटन 2026
  • 4/52 जे. श्रीनाथ, नेपियर 1995
  • 4/55 मोहम्मद शमी, नेपियर 2014
  • 4/70 अर्शदीप सिंह, ऑकलैंड 2026

इन बल्लेबाजों को गुरनूर ने किया चलता

दूसरे वनडे में गुरनूर बरार का पहला शिकार टॉम लैथम बने थे। उन्होंने 7 के निजी स्कोर पर इस स्टार को पवेलियन भेजा। इसके बाद इस ओवर की अंतिम बॉल पर गुरनूर ने शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स में बिना खाता खोले चलता किया तो कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर और नाथन स्मिथ भी इस युवा तेज गेंदबाज का शिकार बने। आपको बता दें कि, गुरनूर का भारत के लिए यह सिर्फ 11 वनडे इंटरनेशनल मैच हैै।

ये भी पढ़ें- 134 पर सिमटी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, गुरनूर-आकिब ने ढाया कहर, भारत को मिला 135 रन का टारगेट