6 November 2026 News: देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। अमेरिकी राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है, वहीं खेल के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। भारतीय राजनीति में अग्निवीर योजना और सुप्रीम कोर्ट के अहम कदम चर्चा में हैं।
दूसरी तरफ, तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि दिल्ली-NCR में प्रदूषण और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। चलिए बिना देर किए जानते हैं खेल, विदेश, राजनीति और मौसम से जुड़ी आज की ताजा खबरें।
विदेश की बड़ी खबरें
अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत, ट्रंप को राजनीतिक झटका - 2026 के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में नियंत्रण हासिल किया। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
अमेरिका में इतिहास रचने वाली कीशा लांस बॉटम्स बनीं जॉर्जिया की गवर्नर - डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर चुनाव में जीत दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक, वह किसी अमेरिकी राज्य की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला बनी हैं।
अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान का बयान, ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल - अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान को ईरान युद्ध से जोड़कर देखा है। इस घटनाक्रम के बीच तेहरान की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है।
देश की बड़ी खबरें
दो बच्चों की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुराने फैसले की होगी समीक्षा - स्थानीय निकाय चुनावों में दो बच्चों की शर्त लागू करने से जुड़े 2003 के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी पीठ के पास भेजा है। इस पर आगे कानूनी विचार किया जाएगा।
लिथियम और निकेल के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, ₹2,814 करोड़ की योजना को मंजूरी - केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण खनिजों की प्रोसेसिंग क्षमता विकसित करने के लिए ₹2,814 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी उद्योग को मदद मिलने की उम्मीद है।
अमित शाह जाएंगे उत्तराखंड - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर 2026 को देहरादून, उत्तराखंड के दौरे पर है। दोपहर करीब 12:00 बजे वे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहाँ बीजेपी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस रैली में लगभग 25,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है।
मौसम की बड़ी खबरें
तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट - मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना - मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली-NCR में सुबह धुंध और प्रदूषण की दोहरी मार - राजधानी में सुबह हल्की धुंध और खराब वायु गुणवत्ता बने रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।
खेल की खबरें
शुक्रवार को एशिया कप अंडर-19 में भारत अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 के बीच मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा इसी दिन पाकिस्तान अंडर-19 और यूएई अंडर-19 मैच होगा।
चेन्नई ओपन (WTA 250) टेनिस टूर्नामेंट में एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इसमें भारत की उभरती हुई सनसनी माया राजेश्वरन रेवती कोर्ट में उतरेंगी, जहां उनकी भिड़ंत पोलैंड की डब्ल्यू. फाल्कोव्स्का (W. Falkowska) से होगी। ये मैच चेन्नई के नुंगमबक्कम स्थित SDAT टेनिस स्टेडियम में खेले जाएगा।