जापान में रविवार यानी आज 8 नवंबर 2026 की सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। मध्य जापान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई दुकानों के शीशे टूट गए और इमारतों में रखा सामान नीचे गिर गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भूकंप की पुष्टि की।
5.7 तीव्रता के साथ तेज झटके
यह भूकंप आइची प्रांत में आया था और सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का झटका लगभग 1:04 बजे आया। इसका केंद्र पश्चिमी शिजुओका प्रान्त में स्थित था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ताकाइची ने बताया कि पड़ोसी आइची प्रान्त में स्थित चीता शहर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि आइची प्रान्त के चिता शहर में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 5.7 तीव्रता के साथ तेज झटके दर्ज किए। सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
आपातकाल घोषित
भूकंप के बाद सरकार ने 'प्रधानमंत्री कार्यालय संकट प्रबंधन केंद्र' में 'प्रधानमंत्री कार्यालय संपर्क कार्यालय' स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, मैंने क्षति की सीमा का आकलन करने और जनता को सटीक जानकारी प्रदान करने के प्रयासों का भी निर्देश दिया है, और हम प्रतिक्रिया देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
सावधानी बरतने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा, अधिकारियों ने प्रभावित प्रान्तों के निवासियों से सावधानी बरतने और इसी तरह की तीव्रता के संभावित आगामी भूकंपों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है। जिन क्षेत्रों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहां के सभी लोगों से मैं आग्रह करता हूं कि वे इसी तरह के एक और भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: दिवाली 8 नवंबर 2026 पंचांग: बुधादित्य राजयोग में करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल