gold silver rate today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों पर खरीदारों की नजर बनी हुई है। 3 नवंबर 2026 को उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में मामूली तेजी के संकेत हैं, जबकि चांदी के भाव में भी उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि, अलग-अलग बाजारों और भाव अपडेट होने के समय के कारण कीमतों में अंतर मिल सकता है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. 3 नवंबर को 24 कैरट और 22 कैरट सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. हालांकि दिए गए भाव पिछले कारोबारी सेशन की क्लोजिंग कीमत और शुरुआती अपडेट पर आधारित हैं।
आज सोने का भाव कितना बढ़ा?
भारत में 24 कैरट सोने की कीमत 13,937 प्रति ग्राम हो गई है। कल के 13,888 के मुकाबले इसमें 49 की तेजी आई है। वहीं, 22 कैरट सोना 12,775 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल से 45 महंगा है। 18 कैरट सोने का भाव भी 37 बढ़कर 10,453 प्रति ग्राम हो गया है। 24 कैरेट सोना 13,937 से 14,067 प्रति ग्राम (या लगभग ₹1,39,520 से 1,40,670 प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में टैक्स सहित 1,42,500 प्रति 10 ग्राम)। 22K वाला सोना 12,775 से 12,894 प्रति ग्राम (या लगभग 1,27,900 से 1,28,948 प्रति 10 ग्राम)। 18K 10,453 से 10,468 प्रति ग्राम (या लगभग 1,04,680 प्रति 10 ग्राम)।
चांदी के भाव में क्या बदलाव हुआ?
1,83,555 प्रति किलो और हाजिर बाजार में चांदी लगभग 1,84,140 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। चांदी की बात करें तो 3 नवंबर के उपलब्ध भाव के अनुसार इसकी कीमत 1,83,555 प्रति किलो है। पिछले दिन के मुकाबले इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। यानी चांदी खरीदने वालों को फिलहाल कीमत में राहत मिली है।
बाजार की स्थिति और सही कीमत की जानकारी
तेजी का कारण: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,966 प्रति औंस के पार पहुंच गया है और आगामी धनतेरस (6 नवंबर 2026) तथा त्योहारी मांग के चलते कीमतों में हल्का उछाल आया है।
वेरिएशन: अलग-अलग राज्यों, शहरों और ज्वेलर्स के यहाँ मेकिंग चार्ज, स्थानीय टैक्स (GST) और हॉलमार्किंग शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
आज सोने-चांदी का भाव
ऑल इंडिया बुलियन के 3 नवंबर को रात 12:48 बजे अपडेट।
24 कैरेट सोना
1,41,623 रूपये प्रति 10 ग्राम
आज सोने के भाव में मामूली तेजी देखी गई है। आज 24 कैरेट सोने के दाम 1,41,623 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,29,726 प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट 1,06,217 प्रति 10 ग्राम है।
आज चांदी की कीमत
चांदी ₹3,209 महंगी
1 ग्राम चांदी: लगभग ₹187.56
10 ग्राम चांदी: लगभग ₹1,876
100 ग्राम चांदी: लगभग ₹18,756
1 किलो चांदी: ₹1,87,562
ये कीमतें 3 नवंबर को सुबह 00:48 बजे के उपलब्ध बाजार आंकड़ों पर आधारित हैं।
चांदी 999
चांदी 1,87,562 प्रति किलो
इस आंकड़े के अनुसार, 24 कैरेट सोने में पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब ₹13 प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब ₹3,209 प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है।
22 कैरेट सोना आमतौर पर आभूषण बनाने में इस्तेमाल होता है।
ज्वेलरी खरीदने पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अतिरिक्त लग सकते हैं।
खरीदारी से पहले हॉलमार्क और HUID जरूर जांचें।
सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (मंगलवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.03% बढ़कर यानी 36 रुपये बढ़त के साथ 140222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,40,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: 3 नवंबर 2026 राशिफल : आज बन रहा गज केसरी योग, इन राशि को जातकों को मिलेगी पहचान, बनेंगे धनवान