Manish Kashyap Girlfriend: बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान या वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक खास तस्वीर है। 5 नवंबर 2026 को मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा नाम की युवती के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने 'हमसफर' लिखा, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
'हमसफर का साथ मिला...' लिखकर किया पोस्ट
मनीष कश्यप ने यह तस्वीर फेसबुक के साथ-साथ अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!" इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगाने लगे कि क्या मनीष कश्यप को अपना जीवनसाथी मिल गया है।
हमसफर का साथ मिला है, अब ज़िंदगी का हर सफ़र खूबसूरत होगा। ❤️ एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ! 💍✨ Anushka❤️Manish https://t.co/L1BJUvtH1Z
— Manish Kasyap Son Of Bihar (@ManishKasyapsob) November 5, 2026
मैचिंग आउटफिट में दिखे मनीष और अनुष्का
शेयर की गई तस्वीर में मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने काले रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। यहां तक कि दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही तस्वीर साझा की है और पोस्ट को मनीष कश्यप के अकाउंट के साथ कोलैब किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ 'मेरी दुनिया' लिखा है।
यूजर्स ने कमेंट कर लिए मजे
तस्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मोहब्बत में तो लोग दिल बदलते हैं, आपने तो जूते ही बदल लिए।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले से पता था सबको।' एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा कि सब्र का फल मीठा होता है और मनीष भैया को नई पारी के लिए हार्दिक बधाई।
कौन हैं मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप बिहार के चर्चित यूट्यूबर हैं, जो सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर वीडियो बनाते रहे हैं। वे विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और जेल जाने के बाद भी काफी चर्चा में रहे। हाल ही में वे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन-2 में भी नजर आए थे।
क्या सच में शादी करने जा रहे हैं मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप की शादी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब 'हमसफर' और 'मेरी दुनिया' जैसे कैप्शन ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा में से किसी ने भी अपने रिश्ते या शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इसे शादी का ऐलान मानना जल्दबाजी होगी। अब सभी की नजरें दोनों की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: 10 बार Cheat करने की बात कबूली! अब समीक्षा को खोने से डर रहे हैं Young DSA