3 November 2026 News: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से ट्रंप की साख का इम्तिहान, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज पर नई हलचल, तो भारत में पंजाब से लेकर यूपी तक सियासी घमासान जारी है। वहीं, बॉलीवुड में शाहरुख की 'किंग' और रणबीर की 'रामायण' चर्चा में हैं। तो आइए जानते हैं 3 नवंबर की बड़ी खबरें विस्तार से -
विदेश की बड़ी खबरें
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव, ट्रंप की लोकप्रियता का इम्तिहान - 3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होंगे। इस चुनाव से प्रतिनिधि सभा और सीनेट में सत्ता के संतुलन पर असर पड़ सकता है।
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का प्रस्ताव - ईरान ने अमेरिकी शर्तों पर सहमति बनने की स्थिति में दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और परमाणु वार्ता फिर शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमले - ताजा अंतरराष्ट्रीय अपडेट में यूक्रेन की ओर से रूसी रिफाइनरियों पर हमले फिर तेज होने की खबर है।
भारतीय राजनीति की बड़ी खबरें
पंजाब में आप के तीन विधायक बीजेपी में शामिल - पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए है।
रामलीला मैदान की रैली के बाद बीजेपी-विपक्ष में जुबानी जंग - India ब्लॉक ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर सवाल उठाए। BJP ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए जवाबी अभियान शुरू किया है।
BJP का चुनावी ब्लूप्रिंट तैयार - रिपोर्ट के मुताबिक, BJP उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और बड़े नेताओं की रैलियों के जरिए चुनावी अभियान मजबूत करने की तैयारी में है।
बॉलीवुड की बड़ी खबरें
रामायण' पर रिलीज से पहले चर्चा तेज, रणबीर और AR रहमान के बयान सुर्खियों में - फिल्म के म्यूजिक पर उठे सवालों के बीच AR रहमान ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
खेल की बड़ी खबरें
दुबई में APL का ड्राफ्ट आयोजित - मंगलवार 3 नवंबर 2026 को दुबई में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) का ड्राफ्ट आयोजित किया जाएगा। इस ड्राफ्ट में कुल 462 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है और विभिन्न टीमों के लिए कप्तानों, मुख्य कोचों और मेंटॉर्स (जैसे इरफान पठान, वकार युनिस, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद और मार्क बाउचर) की घोषणा की गई है।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 मैच का दूसरा दिन - 3 नवंबर को रणजी ट्रॉफी 2026-27 मुकाबलों का दूसरा दिन होगा। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बंगाल बनाम महाराष्ट्र मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि बंगाल की पहली पारी सिर्फ 143 रन पर सिमट गई थी। इस दिन फैंस को मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी देखने को मिलेगी।