Petrol-Diesel Price: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे साफ हो रहे है। भारत समेत कई देशों में असर दिखना शुरू हो चुका है। इसी बीच ईरान ने भारत को बड़ा दीवाली गिफ्ट दे दिया है। दरअसल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की आवाजाही को हरी झंडी दिखा दी है।

यह व्यवस्था भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मालूम हो कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए वह मीडिल ईस्ट पर निर्भर है। और इस क्षेत्र में उसके व्यापक व्यापारिक हित भी हैं। हालाँकि, इस छूट का मतलब यह नहीं है कि यहाँ से गुजरना पूरी तरह से मुफ्त होगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।

ईरान ने भारत को दिया बड़ा दीवाली गिफ्ट

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात मोघदम ने कहा कि भारतीय जहाजों को रास्ता मिलने से भारत से दवाओं का आयात संभव हो सकेगा, जबकि चीनी जहाजों को दी गई छूट का मकसद बीजिंग का राजनीतिक समर्थन हासिल करना था।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा, "हमने फिलहाल चार देशों - भारत, चीन, इराक और कतर  को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में पारगमन प्रतिबंधों से छूट दी है। इन देशों के जहाज बिना किसी रोक-टोक के गुजरते हैं, और अमेरिकी भी उन्हें नहीं रोकते हैं।"

क्या सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

मिडटर्म चुनाव नतीजों से पहले कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई थी। दाम 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुके थे। लेकिन अब इसकी कीमत एक बार फिर कम हो गई है। खबर लिखे जाने तक कच्चे तेल की कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है।

जिसके बाद अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने जा रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि तो नहीं गई है। लेकिन अब लगातार ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

यह भी पढ़े - Bangladesh Protest: बांग्लादेश में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन! तारिक रहमान सरकार की कुर्सी पर मंडराया संकट, क्या पड़ोसी मुल्क में होगा तख्तापलट?